12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? साइंस, आर्ट, कॉमर्स इन क्षेत्रों में बना सकते हैं फ्यूचर

जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा को पास कर लेते हैं तो इनके मन में यही दुविधा रहती है कि इन्हें आगे कौन सा कोर्स करना चाहिए। दरअसल सही कोर्स का चुनाव किसी भी विद्यार्थी के पूरे कैरियर को प्रभावित कर सकता है।

इसलिए हर छात्र को 12वीं पास करने के बाद बहुत ही सोच समझकर और अपनी रुचि के अनुसार कोर्स का चयन करना चाहिए। इसलिए सही पाठ्यक्रम आपको अपनी रुचि, अपने स्किल और भविष्य के कैरियर लक्ष्य को समझते हुए करना चाहिए।

अगर आपने भी 12वीं कक्षा पास कर ली है पर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आगे आपको कौन सा कोर्स करना चाहिए तो इसमें आज हम आपकी मदद करेंगे। आज आपको हम बताएंगे कि विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स जैसी स्ट्रीम के छात्रों के लिए कौन से कोर्स सबसे ज्यादा अच्छे होते हैं।

विज्ञान स्ट्रीम के छात्र 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें 2026

यदि आपने 12वीं कक्षा विज्ञान विषय के साथ पास की है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित कोर्स करना फायदेमंद हो सकता है –

इंजीनियरिंग बीटेक या बीई

यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीकी फील्ड में कैरियर बनाने के लिए करना जरूरी होता है। इसलिए यदि आपको इंजीनियर बनना है तो ऐसी स्थिति में आप इंजीनियरिंग के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इस तरह से इंजीनियरिंग कोर्स की कंप्यूटर, सिविल, मैकेनिकल जैसी बहुत सी ब्रांच होती हैं जिनके पाठ्यक्रमों को करने के बाद आगे भविष्य में अच्छी नौकरी मिलती है।

मेडिकल कोर्स

जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा पास करने के बाद डॉक्टर बनना चाहते हैं तो इनके लिए एमबीबीएस, बीडीएस या फिर बीएएमएस जैसे कोर्स करना सही होता है। इस प्रकार से मरीजों का इलाज करना और स्वास्थ्य विभाग में काम करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए मेडिकल कोर्स बेहद उपयुक्त होते हैं।

फार्मेसी का कोर्स

12वीं के बाद विद्यार्थी फार्मेसी का कोर्स भी कर सकते हैं। इस तरह से इस कोर्स में आपको दवाइयों से संबंधित पढ़ाई करनी होती है। इस कोर्स को करके आप किसी भी मेडिकल कंपनी या फिर फार्मासिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं।

बीएससी कोर्स

जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा पास करने के बाद किसी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो वे बीएससी कर सकते हैं। इसमें आपको साइंस विषय की पढ़ाई करनी होती है जिसके बाद आप आगे चलकर एमएससी या फिर रिसर्च से संबंधित पाठ्यक्रम कर सकते हैं।

नर्सिंग कोर्स

नर्सिंग कोर्स भी 12वीं कक्षा के बाद एक काफी लोकप्रिय पाठ्यक्रम माना जाता है। इस पाठ्यक्रम को करने के बाद आपको रोगियों की देखभाल और अस्पतालों में काम करने का मौका मिलता है।

कॉमर्स छात्र 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें

12वीं कक्षा को कॉमर्स विषय में पास करने वाले विद्यार्थियों के पास भी अच्छा कैरियर बनाने के लिए बहुत से शानदार पाठ्यक्रमों के विकल्प उपलब्ध है जैसे –

चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए

कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट एक अत्यधिक जाना माना कोर्स है। दरअसल यह एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है जिसमें छात्रों को अकाउंटिंग और टैक्स से संबंधित बातों को सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थियों को भविष्य में अच्छी सैलरी वाली नौकरियां मिल सकती हैं।

कंपनी सेक्रेट्री

यदि आपको लीगल और कॉर्पोरेट काम करना पसंद है तो ऐसे में आप 12वीं कॉमर्स विषय से पास करने के बाद कंपनी सेक्रेट्री यानी सीएस कोर्स कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम को करने के बाद आपको जिस कंपनी में नौकरी मिलेगी आपको इसके नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं को संभालना होगा।

बीकॉम कोर्स

यदि 12वीं बीकॉम विषय से पास करने के बाद आप स्नातक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बीकॉम में प्रवेश लेना चाहिए। इस कोर्स में आपको अकाउंटिंग, बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाती है। इस तरह से विद्यार्थी बीकॉम करने के बाद नौकरी भी कर सकते हैं या फिर उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं।

आर्ट्स छात्र 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें?

अगर आपने 12वीं कक्षा आर्ट्स विषय के साथ पास की है तो ऐसे में आपके सामने बीए के अलावा बहुत सारे ऐसे शानदार पाठ्यक्रम हैं जिन्हें करने के बाद आपका कैरियर अच्छा बन सकता है –

जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन

यह कोर्स उन सब छात्रों के लिए काफी शानदार है जो मीडिया और न्यूज़ क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने में रुचि रखते हैं। इस पाठ्यक्रम में आपको एंकरिंग, रिपोर्टिंग और कंटेंट बनाना सिखाया जाता है। जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम को करने के बाद आपको नौकरी के बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं।

फैशन डिजाइनिंग कोर्स

विद्यार्थियों के लिए 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग कोर्स भी एक काफी अच्छा विकल्प है। इसमें छात्रों को कपड़ों और इनके डिजाइन से जुड़ी हुई जानकारी दी जाती है। यह फील्ड उन सब छात्रों के लिए बेहद उपयुक्त है जो क्रिएटिव होते हैं।

होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम

12वीं कक्षा आर्ट्स स्ट्रीम से पास करने के बाद विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको टूरिज्म, होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से संबंधित काम करने के लिए तैयार किया जाता है।

सोशल वर्क पाठ्यक्रम

अगर आपको समाज सेवा करना पसंद है तो ऐसे में आप इसमें अपना कैरियर बना सकते हैं। तो 12वीं कक्षा पास करने के बाद आप बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आपको एनजीओ, स्वास्थ्य विभाग और कम्युनिटी सेक्टर में काम करने के मौके मिल सकते हैं।

FAQs

12वीं पास करने के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा होता है?

12वीं कक्षा पास करने के बाद एक नहीं बल्कि बहुत सारे ऐसे कोर्स हैं जिनमें एडमिशन लिया जा सकता है जैसे एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, सीए, फैशन डिजाइनिंग आदि।

क्या मुझे 12वीं के बाद बिना किसी डिग्री के अच्छी नौकरी मिल सकती है?

जी हां अगर आप 12वीं पास करने के बाद कोई कौशल पाठ्यक्रम वाला कोर्स कर लेते हैं जैसे डिजिटल मार्केटिंग या फिर आईटीआई तो आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

छात्रों को 12वीं के बाद सही कोर्स का चयन कैसे करना चाहिए?

छात्रों को 12वीं के बाद सही कोर्स का चयन अपनी रुचि और अपने स्किल ध्यान में रखकर करना चाहिए।

Leave a Comment