Birth Certificate Apply Online: घर बैठे बनेगा नया जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन शुरू

जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा अहम और आवश्यक दस्तावेज होता है जो सभी भारतीय नागरिकों के पास होना अनिवार्य है। तो इस तरह से हर व्यक्ति के पास यह दस्तावेज इसलिए होना चाहिए ताकि वह अपनी पहचान को आसानी के साथ प्रमाणित कर सके।

इस प्रकार से अगर आपके घर में किसी बच्चे का या बड़े व्यक्ति का या आपका जन्म प्रमाण पत्र बना हुआ नहीं है तो आपको इसे बनवाने में और समय खराब नहीं करना चाहिए। सबसे खास बात यह है कि अब आपको ऑफलाइन नहीं बल्कि ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल करके आवेदन देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यदि आपको भी यह जानना है कि कैसे आप ऑनलाइन तरीके से अपने जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं तो इसका पूरा तरीका आपको आज हम विस्तृत रूप से बताएंगे। तो चलिए आपको जानकारी देते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता शर्तें, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन फीस और ऑनलाइन आवेदन कैसे दिया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई ऑनलाइन 2025

अगर आपके घर में किसी शिशु ने जन्म लिया है या फिर घर का कोई ऐसा सदस्य है जिसने अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो इसके लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं। इस प्रकार से जहां पहले जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन संबंधित कार्यालय जाकर बनवाया जाता था तो अब सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है।

इस तरह से सरकार के आदेश के मुताबिक आपके बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होता है। लेकिन अगर आपने किसी वजह से अपने शिशु का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो आपको इसके लिए पंजीकरण करने में और समय नहीं लेना चाहिए।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि जब आपका बच्चा बड़ा हो जाएगा तो इसका विद्यालय में दाखिला तभी होगा जब आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होगा। तो तब आपको काफी ज्यादा समस्या हो सकती है और इस वजह से आपको ऐसी परेशानियों से बचने के लिए पहले ही जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा लेना चाहिए।

Birth Certificate Online Apply 2025 Overview

विभाग का नामनगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग या संबंधित राजस्व विभाग
दस्तावेज क नामजन्म प्रमाण पत्र
लेख का नामजन्म प्रमाण पत्र अप्लाई ऑनलाइन
उपयोगितासरकारी दस्तावेजों को बनवाने, विदेश यात्रा में, विद्यालय में एडमिशन आदि
आयु सीमाहर उम्र के लिए
आवेदन शुल्क ₹10 से ₹60 तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dc.crsorgi.gov.in/

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो तब इसके माध्यम से जो फायदे आपको प्राप्त होंगे इन सबकी जानकारी निम्नलिखित बताई गई है:-

  • बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है।
  • व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने हेतु जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • जो लोग विदेश में जाकर नौकरी या व्यवसाय करना चाहते हैं तो इनके पास इनका जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है तो आप दूसरे किसी भी सरकारी दस्तावेज को इसका इस्तेमाल करके बनवा सकते हैं।
  • बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सरकारी योजना का फायदा लेना हो आपके पास जन्म प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भारतीय नागरिक हैं और अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी इन सबकी जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • शिशु के अस्पताल डिस्चार्ज का प्रमाण जैसे रसीद आदि
  • बच्चों के माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन्म के समय की अस्पताल की रिपोर्ट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अगर आवेदनकर्ता 18 वर्ष से ज्यादा आयु का है तो आधार कार्ड देना होगा
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता

जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए जो पात्रता पूरा करने की जरूरत होती है इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है:-

  • जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु आवश्यक है कि आवेदक भारत का नागरिक हो।
  • अगर आपका जन्म भारत में हुआ है तब भी आपका जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है।
  • आवेदक के पास जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित सभी अनिवार्य दस्तावेज होने चाहिएं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क

जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको पंजीकरण के समय बहुत ही थोड़ी सी फीस को जमा करना होता है। इस तरह से हम आपको यहां बताते चलें कि 21 दिन तक जब जन्म प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है तो इसके बाद कुछ शुल्क जमा करना जरूरी होता है। वैसे तो आमतौर पर अधिकतम आपको 60 रूपए तक का विलंब शुल्क देना होता है लेकिन आवेदन के समय ही आपको सही जानकारी इसके बारे में मिलेगी।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको जो तरीका अपनाना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको जन्म प्रमाण पत्र के पंजीकरण हेतु संबंधित वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपके सामने होम पेज खुलेगा और आपको यहां पर साइन अप वाले बटन को ढूंढकर इसे दबाना है।
  • एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जिसमें आपको पूछी गई पूरी जानकारी को दर्ज करके साइन अप की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • साइन अप करने के बाद फिर आपको प्राप्त हुए लॉगिन विवरण के माध्यम से लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करके फिर आपको जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म भरना है।
  • अब आपको आगे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात फिर आपको अपने आवेदन शुल्क को जमा करना है।
  • अब एक कैप्चा कोड आपके सामने आएगा आपको इसे निर्दिष्ट स्थान पर ठीक से दर्ज कर देना है।
  • अंत में आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन पत्र जमा कर देना है।

FAQs

जन्म प्रमाण पत्र कितनी आयु तक बनवाया जा सकता है?

जन्म प्रमाण पत्र किसी भी आयु में बनवाया जा सकता है लेकिन आपको इसके लिए विलंब शुल्क देना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र किस काम आता है?

जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करता है और साथ में सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, विदेश जाने में, विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए काम आता है।

मुझे जन्म प्रमाण पत्र के लिए कहां पर आवेदन देना होगा?

आप जिस राज्य या फिर शहर में रहते हैं वहां की संबंधित वेबसाइट के माध्यम से आप अपने जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।

Leave a Comment