बीपीसीएल भर्ती हेतु नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। इस तरह से जूनियर एग्जीक्यूटिव और सेक्रेटरी जैसे बहुत से खाली पदों हेतु उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन देने के लिए योग्य हैं और संबंधित पद पर काम करना चाहते हैं तो वे सब अब ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रकार से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और 17 मई तक उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं।
यदि आपको बीपीसीएल भर्ती की सारी जानकारी चाहिए जिससे कि आप सही प्रकार से अपना आवेदन दे सकें तो इसके लिए हमारा यह लेख आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन जमा करने की क्या प्रक्रिया रखी गई है।
बीपीसीएल भर्ती 2026
बीपीसीएल भर्ती के लिए भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा बहुत से खाली पदों के लिए नोटिफिकेशन घोषित किया गया है। इस प्रकार से सेक्रेटरी, जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के खाली पद इस भर्ती के तहत भरे जाएंगे।
इसलिए जो भी अभ्यर्थी भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में काम करना चाहते हैं तो वे अपना आवेदन अब जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार अंतिम तारीख यानी 17 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।
BPCL Vacancy 2026 Overview
| विभाग का नाम | भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
| भर्ती का नाम | बीपीसीएल भर्ती |
| पद का नाम | सेक्रेटरी, जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव |
| कुल पद | 250 |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम स्नातक |
| आवेदन प्रारम्भ | 18 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 मई 2026 |
| अधिकतम आयु | पद के अनुसार 32 साल और 35 साल तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.bharatpetroleum.in/ |
बीपीसीएल भर्ती के लिए आयु सीमा
बीपीसीएल भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित बताए गए आयु सीमा के मानदंड पूरे करने आवश्यक हैं –
- आवेदक की अधिकतम आयु पद के अनुसार 32 साल और 35 साल तक रखी गई है।
- जबकि जो आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं इन सबको अधिकतम आयु में सरकारी मानदंडों के मुताबिक छूट दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
- अगर आपको बीपीसीएल भर्ती की आयु से जुड़ी हुई ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप इसका विज्ञापन पढ़ सकते हैं।
बीपीसीएल भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता
भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस भर्ती के लिए जो शिक्षा योग्यता रखी गई है इसका विवरण हम निम्नलिखित दे रहे हैं-
- जूनियर एग्जीक्यूटिव हेतु उम्मीदवार ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिग्री ली हो।
- इसके अलावा अभ्यर्थी ने बीबीए या फिर बीकॉम किया हुआ होना चाहिए।
- सेक्रेटरी के पद हेतु आवेदक ने अनिवार्य रूप से स्नातक की डिग्री ली हो।
- जबकि एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के पद के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो।
बीपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
बीपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले सभी उम्मीदवारों को जो शुल्क जमा करना पड़ेगा इससे संबंधित जानकारी हम निम्नलिखित दे रहे हैं –
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 1180 रुपए का चुकाना होगा।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
बीपीसीएल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए कई चरण रखे गए हैं। सर्वप्रथम उम्मीदवारों को लिखित अथवा कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिर आगे समूह कार्य में उपस्थित होना होगा।
अगले चरण के तहत उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा। इस प्रकार से फिर उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। तो इस सबमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिर मेडिकल परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।
बीपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
बीपीसीएल की इस भर्ती के तहत जो भी उम्मीदवार अपना फार्म भरने के इच्छुक हैं तो वे कुछ इस तरीके से अप्लाई कर सकते हैं –
- सबसे शुरुआत में आपको बीपीसीएल भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको ऑनलाइन पंजीकरण वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना होगा।

- अब लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको सभी पूछे गए विवरण को सही प्रकार से लिखना होगा।

- आगे फिर आपको जरूरी दस्तावेजों को मांगे गए प्रारूप में स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- सबसे अंत में आपको बीपीसीएल भर्ती के आवेदन पत्र को चेक करके इसे जमा कर देना है।
- ध्यान रहे कि आवेदन जमा करने के बाद आपको इसका प्रिंट निकालकर अपने पास भविष्य हेतु संभाल कर रखना होगा।
FAQs
बीपीसीएल भर्ती के तहत कौन से पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है?
बीपीसीएल भर्ती के तहत सेक्रेटरी, जूनियर एग्जीक्यूटिव और सीनियर एसोसिएट एग्जीक्यूटिव जैसे खाली पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कौन सी तारीख पर बीपीसीएल वैकेंसी हेतु आवेदन दिया जा सकता है?
आप सब उम्मीदवार बीपीसीएल भर्ती के लिए अपना आवेदन 17 मई तक जमा कर सकते हैं।
मैं अपना बीपीसीएल भर्ती का आवेदन कहां पर जमा कर सकता हूं?
आप भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
