सीबीएसई कक्षा 12वी रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्दी ही खत्म होने वाला है। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से सभी उत्तर पुस्तिकाओं को अब चेक करवा लिया गया है।
ऐसे में अब परिणाम तैयार करने में बस कुछ दिन का ही समय लगेगा और इसके बाद फिर बोर्ड की तरफ से छात्र और छात्राओं को इनका रिजल्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसलिए जो भी विद्यार्थी सीबीएसई 12वीं के नतीजे की राह में बैठे हुए हैं तो इन्हें परिणाम चेक करने के लिए सभी विवरण तैयार रखना चाहिए।
अगर आपको नहीं पता कि कब तक सीबीएसई कक्षा 12वी के नतीजे जारी कर सकता है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए। आज आपको हम बताएंगे कि किस तारीख तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। इसके अलावा हम यह भी विस्तृत रूप से बताएंगे कि कैसे आप अपने कक्षा 12वी के रिजल्ट को डाउनलोड कर पाएंगे।
सीबीएसई कक्षा 12वी रिजल्ट 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा में जितने भी छात्र और छात्राएं उपस्थित हुए थे इन सबको अब कुछ ही दिनों में इनका नतीजा जारी किया जा सकता है। दरअसल सीबीएसई ने अब सभी उत्तर कॉपियां चेक करवा ली हैं और इस समय रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।
इसके बाद फिर विद्यार्थियों के लिए इनका 12वीं कक्षा का रिजल्ट सीबीएसई अपनी वेबसाइट पर जारी कर देगा। साथ में छात्रों को डिजिलॉकर और उमंग एप्लिकेशन के द्वारा भी कक्षा 12वी के परिणाम उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे कि किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा फल को चेक करने में कोई असुविधा ना हो।
सीबीएसई कक्षा 12वी रिजल्ट में अंकित जानकारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जब घोषित कर देगा तो इसके बाद छात्रों को अपने रिजल्ट में अंकित जानकारी को ध्यान से चेक करना होगा। यदि आपकी मार्कशीट में कोई जानकारी गलत दर्ज हो गई है तो ऐसे में आपको इसे तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करके सही करवाना होगा। तो आप सभी विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट में निम्नलिखित लिखे हुए विवरण को सही से चेक करना होगा –
- विद्यार्थी का पूरा नाम
- स्कूल का नाम और नंबर
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- विषय वार अंक
- कुल अंक
- छात्र के रिजल्ट की स्थिति आदि
सीबीएसई कक्षा 12वी में पास होने के लिए अनिवार्य अंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों का नतीजा अब जल्दी ही घोषित हो सकता है। तो ऐसे में सभी छात्रों को कक्षा 12 में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक अनिवार्य तौर पर प्राप्त करने होंगे।
जो विद्यार्थी 33% से कम अंक हासिल करेंगे तो इन सबको पास नहीं माना जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी एक या फिर दो विषय में 33% से कम अंक लाता है तो तब इसे कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
इसी प्रकार से दो से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों को दोबारा से सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित होना होगा। तो इस समय आप सभी को चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रिजल्ट से जुड़ी हुई ताजा जानकारी को देखते रहें।
सीबीएसई कक्षा 12वी का रिजल्ट कैसे चेक करें?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जब कक्षा 12वी के रिजल्ट सार्वजनिक कर देगा तो सभी विद्यार्थी अपना नतीजा कुछ इस प्रकार से बोर्ड की वेबसाइट से चेक कर पाएंगे –
- सबसे प्रारंभ में आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ के होम पेज पर जाना होगा।

- फिर होम पेज पर आपको सीबीएसई कक्षा 12वी रिजल्ट 2026 का एक लिंक दिखाई देगा जिसे आपको दबाना होगा।

- आगे फिर आपको दूसरे पेज पर अपना रोल नंबर, अपने स्कूल का नंबर और एडमिट कार्ड आईडी को दर्ज करना होगा।

- अब आपको सबमिट करने वाले बटन को क्लिक करना होगा जिसके बाद परिणाम वाला पेज आपके सामने आ जाएगा।
- यहां आप अपना कक्षा 12th का नतीजा चेक कर पाएंगे और अपनी मार्कशीट को भी डाउनलोड करके रख सकेंगे।
FAQs
सीबीएसई कक्षा 12वी रिजल्ट 2026 कौन सी तारीख को आ सकता है?
सीबीएसई कक्षा 12वी रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने कोई भी तारीख से संबंधित सूचना जारी नहीं की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार सीबीएसई 12वीं का नतीजा मई के दूसरे हफ्ते में आ सकता है।
क्या उमंग एप पर भी कक्षा 12वीं का नतीजा उपलब्ध होगा?
जी हां छात्र और छात्राओं की सुविधा के लिए सीबीएसई बोर्ड की ओर से उमंग एप पर भी कक्षा 12वीं का नतीजा उपलब्ध कराया जाएगा।
अगर मैं दो विषय पर फेल हो जाता हूं तो क्या होगा?
यदि आप दो विषयों में फेल हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होगी।
