Central Bank of India Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

अनेक उम्मीदवारों का सपना बैंक में नौकरी पाने का है और ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक और भर्ती आ चुकी है यह भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने बीसी सुपरवाइजर के रिक्त पदों को लेकर निकाली है वही उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए मौका दिया गया है ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म को डाउनलोड करके तथा फॉर्म को भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु आखिरी तारीख नजदीक है जिसके चलते उम्मीदवारों को जल्दी ही जानकारी हासिल करनी होगी तथा जल्दी ही समय के अनुसार आवेदन करना होगा। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया अपने केंद्रीय कार्यालय के लिए इस भर्ती का आयोजन कर रही है ताकि उम्मीदवारों का चयन करके कृषि ग्रामीण विकास एवं वित्तीय समावेश विभाग केंद्रीय कार्यालय में सेवाएं सही चला सके।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2025

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती के माध्यम से 3 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा और चल रहे इस दिसंबर महीने के अंतर्गत ही उम्मीदवारों को 20 दिसंबर की तारीख से पहले आवेदन करना होगा क्योंकि आवेदन के लिए आखिरी तारीख 20 दिसंबर की तय की गई है। इस भर्ती में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी और युवा उम्मीदवार दोनों ही फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं क्योंकि दोनों को ही मौका दिया गया है।

लेकिन आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता चेक करनी होगी आयु की गणना करनी होगी तथा अन्य लगभग प्रत्येक संबंधित जानकारी हासिल करनी होगी और उसके बाद ही आवेदन करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग कैटेगरी में होगा तथा उसी अनुसार उम्मीदवारों को सैलरी मिलेगी तथा अन्य लाभ प्राप्त होंगे।

Central Bank of India Vacancy 2025 Overview

शाखा का नामसेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
भर्ती का नामसेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती
पद का नामबीसी सुपरवाइजर
कुल पद3 रिक्त पदों पर
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम स्नातक
आयु सीमा21 से 45 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि20 दिसंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.centralbankofindia.co.in/

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए जो की मान्यता प्राप्त संस्थान से ही ली हुई होनी चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने की जानकारी होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने एमएससी आईटी/ एमबीए/एमसीए/ बी.ई आईटी की पढ़ाई हासिल की हुई है उन उम्मीदवारों को ज़्यादा वरीयता मिलेगी। जो रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है और आवेदन करना चाहते हैं वह किसी भी ग्रामीण बैंक सरकारी बैंक निजी बैंक या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में सीनियर मैनेजर के किसी पद पर कार्य करने वाले होने चाहिए।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आयु रखी गई है जिसमें सामान्य उम्मीदवार जो की आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच में होनी चाहिए वही रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष की निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी प्रत्येक उम्मीदवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन से हासिल करनी है और उसके बाद ही ध्यान से आवेदन करना है।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के तहत वेतन

इस भर्ती में उम्मीदवारों को सैलरी 12000 रूपये से लेकर 15000 रूपये तक की प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कन्वेंस अलाउंस और मोबाइल रिचार्ज आदि के लिए भी राशि मिलेगी। जिन उम्मीदवारों के लिए मिलने वाली यह सैलरी पर्याप्त है वह आवेदन करने के बारे में सोच सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर, आदि

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार बैंक के आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाए।
  • अब फॉर्म में शुरू से लेकर जानकारी को अच्छे से दर्ज करें जिसमें नाम माता-पिता का नाम जन्म तिथि एजुकेशन क्वालीफिकेशन आदि की पूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • फिर फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी लगा देनी है।
  • इसके बाद पूरे फॉर्म को चेक करना है तथा अंत में बैंक के पास इस फॉर्म को भेज देना है।

FAQs

क्या मैं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूं?

जी नहीं आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है जिसके चलते ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता है।

बैंक की भर्ती कब निकलेगी?

वर्तमान में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की भर्ती निकली हुई है आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके फॉर्म भरकर आवेदन किया जा सकता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2025 है तो इस आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लेना है।

Leave a Comment