मध्य प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर गेहूं की खरीदी करती है। ऐसा करने के पीछे सरकार का मकसद किसानों को इनकी फसल का सही दाम प्रदान करना है।
इस प्रक्रिया को सही प्रकार से चलाने के लिए मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने ई-उपार्जन पोर्टल को शुरू किया हुआ है। इसके माध्यम से किसानों को अपना गेहूं बेचने से पहले स्लॉट बुकिंग करनी अनिवार्य होती है। तो किसान ई-उपार्जन पर अपनी सुविधा के मुताबिक तारीख और खरीदी केंद्र का चयन कर सकते हैं।
साल 2026 के लिए भी गेहूं खरीदी हेतु स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया अब प्रारंभ हो चुकी है। इसलिए अगर आप भी एक किसान है और आप चाहते हैं कि बिना किसी भीड़-भाड़ या अव्यवस्था का सामना किए आप अपने गेहूं को बेचें तो आपको इसके लिए स्लॉट बुकिंग को ऑनलाइन करना चाहिए। तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर से ही स्लॉट बुक करके अपनी फसल को बिना किसी कठिनाई के बेच सकते हैं।
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी 2026
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा गेहूं स्लॉट बुकिंग को किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस प्रकार से यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल करके किसान अपनी फसल को बेचने से पहले ही तिथि और खरीदी केंद्र को खुद चुन सकते हैं।
इसके बाद फिर किसान अपनी निर्धारित की गई तारीख और खरीदी केंद्र पर जाकर अपने गेहूं को बेच सकते हैं। तो इस प्रकार से स्लॉट बुकिंग करके उपज को बेचने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसानों को किसी भी लाइन में नहीं लगा होता है।
इस प्रकार से किसी भी किसान को फसल बेचने के लिए परेशानी नहीं होती क्योंकि पूरी खरीदी की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से चलाया जाता है। लेकिन किसान इन सबका फायदा तभी उठा सकते हैं जब वे एमपी सरकार द्वारा तय की गई तारीख तक गेहूं स्लॉट बुकिंग करते हैं।
MP Gehu Slot Booking 2026 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग |
| लेख का नाम | गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी |
| पोर्टल का नाम | ई-उपार्जन पोर्टल |
| वर्ष | 2026 |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| स्लॉट की वैधता | 3 कार्य दिवस |
| कुल MSP मूल्य | ₹2,600 प्रति क्विंटल |
| स्लॉट बुकिंग की तारीख | 9 मई 2026 तक |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mpeuparjan.nic.in/ |
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी के लिए अंतिम तारीख
मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से सभी किसानों के लिए गेहूं स्लॉट बुकिंग का समय निर्धारित किया जाता है। इस तरह से फिर किसानों को उस समय के अनुसार स्लॉट बुक करना होता है। साल 2026 हेतु एमपी सरकार ने स्लॉट बुकिंग की तारीख 9 मई तक बढ़ा दी है।
हालांकि पहले किसानों को स्लॉट बुक करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था। लेकिन किसानों की सुविधा और जरूरत को देखते हुए अब यह समय कुछ दिन और बढ़ा दिया गया है। तो इसलिए जो भी किसान गेहूं स्लॉट बुक करना चाहते हैं इन्हें अंतिम तिथि तक ही अपना स्लॉट बुक करना होगा।
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी के लिए पात्रता
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी के लिए जो पात्रता मानदंड किसानों को पूरे करने होंगे इसके बारे में विवरण हम निम्नलिखित दे रहे हैं:-
- किसानों का नाम भू अभिलेख यानी खतौनी में दर्ज होना चाहिए।
- जो किसान पट्टेदार या फिर बटाईदार हैं और जमीन के मालिक के साथ जिनका कानूनी समझौता है वे भी पात्रता रखते हैं।
- किसान का अपना खुद का बैंक खाता हो जो आधार संख्या से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
- गेहूं स्लॉट बुकिंग से जुड़े हुए सारे दस्तावेज किसान के पास अनिवार्य रूप से होने चाहिएं।
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी के लिए आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश के जो भी किसान गेहूं स्लॉट बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी –
- खसरा-खतौनी
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी के लिए आवेदन कैसे करें?
गेहूं स्लॉट बुकिंग के लिए आपको जो तरीका अपनाना होगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से निम्नलिखित दी गई है –
- सबसे शुरुआत में आपको ई-उपार्जन की वेबसाइट https://mpeuparjan.nic.in/ के होम पेज पर चले जाना है।

- होम पेज पर अब आपको किसान पंजीकरण वाले विकल्प को क्लिक करके जरूरी जानकारी को दर्ज करना है।

- इसके तहत आपको अपनी समग्र आईडी, आधार कार्ड का नंबर, फसल का नाम इत्यादि जैसी जानकारी को लिखना होगा।
- पंजीकरण फार्म को भर लेने के बाद फिर सारे दस्तावेजों को अपलोड करके अपना फार्म जमा कर देना है।
- पंजीकरण करने के बाद आपको स्लॉट बुकिंग के लिए लॉगिन वाला विकल्प क्लिक कर देना है।
- फिर आपको Required Detail सही से भरकर ओटीपी सत्यापन को पूरा करना है।

- आगे फिर आपको स्लॉट बुकिंग वाले अनुभाग में जाकर अपनी तहसील और पसंदीदा मंडी और तारीख इत्यादि का चयन करना है।
- इस तरह से उपलब्धता के मुताबिक आपको समय का चयन करके स्लॉट बुक कर लेना है।
FAQs
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी 2026 के लिए अंतिम तारीख क्या है?
गेहूं स्लॉट बुकिंग एमपी 2026 के लिए अंतिम तारीख 9 मई रखी गई है।
किसानों को गेहूं स्लॉट बुकिंग का क्या फायदा होता है?
किसानों को गेहूं स्लॉट बुक करने का यह फायदा होता है कि वे अपनी चुनी गई तारीख और खरीदी केंद्र जाकर आसानी के साथ अपने गेहूं को बेच सकते हैं।
मैं गेहूं स्लॉट बुकिंग कैसे कर सकता हूं?
आप ई-उपार्जन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके गेहूं स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।
