यदि आप गुजरात राज्य में किसी सरकारी नौकरी को ढूंढ रहे हैं तो ऐसे में हमारे पास आपको बताने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी है। दरअसल ग्राम सेवक भर्ती के लिए गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने नई भर्ती के अभियान को आरंभ कर दिया है।
इस तरह से इस भर्ती के माध्यम से 612 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इन सबको अपना आवेदन 16 अप्रैल से मई 2026 तक जमा करना होगा।
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात ग्राम सेवक भर्ती की जानकारी देने जा रहे हैं। इस तरह से इस लेख में हम आपको ग्राम सेवक वैकेंसी की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताएंगें।
ग्राम सेवक भर्ती 2026
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड यानी जीपीएसएसबी के द्वारा नई भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत ग्राम सेवक और पशुधन निरीक्षक के खाली पदों को भरा जाएगा। इस प्रकार से 612 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी प्रदान की जाएगी।
ग्राम सेवक के कुल 500 खाली पद भरे जाएंगे जबकि पशुधन निरीक्षक के 112 खाली पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार गुजरात ग्राम सेवक भर्ती के तहत आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए 16 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसलिए सभी अभ्यर्थी अपना फार्म मई 2026 तक जमा कर पाएंगे।
Gram Sevak Recruitment 2026 Overview
| संगठन का नाम | गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) |
| भर्ती का नाम | ग्राम सेवक भर्ती |
| पद का नाम | ग्राम सेवक (वर्ग-3) एवं पशुधन निरीक्षक (वर्ग-3) |
| वर्ष | 2026 |
| राज्य | गुजरात |
| कुल पद | 612 |
| वेतनमान | ₹26000/- |
| आयु सीमा | 18 साल से 35 साल |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://gpssb.gujarat.gov.in/ |
ग्राम सेवक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
गुजरात ग्राम सेवक भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को पद के अनुसार निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना होगा –
ग्राम सेवक हेतु –
- अभ्यर्थी ने बीएससी कृषि अथवा बागवानी में की होनी चाहिए।
- या फिर उम्मीदवार ने बीटेक अथवा बीई कृषि इंजीनियरिंग में किया हो।
- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने बैचलर ऑफ रुरल स्टडीज गृह विज्ञान के बिना किया है वे भी आवेदन दे सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों ने कृषि इंजीनियरिंग, कृषि बागवानी या कृषि में डिप्लोमा किया है वे भी अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदक को कंप्यूटर की मूल जानकारी हो और साथ ही गुजराती या फिर हिंदी भाषा की भी जानकारी होनी आवश्यक है।
पशुधन निरीक्षक हेतु –
- उम्मीदवार ने पशुपालन में 3 वर्षीय डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से किया हुआ हो।
- जिन्होंने दूरस्थ शिक्षा के जरिए से डिप्लोमा प्राप्त किया है वे इस पद हेतु आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी होने के अलावा संबंधित भाषा में दक्षता भी होनी चाहिए।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार ग्राम सेवक भर्ती के लिए अपना फॉर्म भरना चाहते हैं तो इन सबकी आयु इनके पद के अनुसार कुछ इस प्रकार से निर्धारित की गई है –
- आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु जरूरी है कि 18 साल तक हो।
- जबकि ग्राम सेवक के लिए अधिकतम आयु 35 साल तक तय की गई है।
- वहीं पशुधन निरीक्षक के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है।
- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, एसईबीसी, पूर्व सैनिकों, महिलाओं और दिव्यांगों को अधिकतम आयु में 5 साल से लेकर 20 साल तक की छूट दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
- इस तरह से आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल तक निर्धारित है।
ग्राम सेवक भर्ती के तहत वेतनमान
जिन उम्मीदवारों को ग्राम सेवक भर्ती के तहत नियुक्त किया जाएगा इन सबको जो वेतन मिलेगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है –
- अभ्यर्थी को 5 वर्ष तक 26000 रुपए की सैलरी हर महीने मिलेगी।
- जब 5 वर्ष का समय पूरा हो जाएगा तो इसके बाद उम्मीदवार को सातवें वेतन आयोग के तहत मासिक सैलरी और दूसरे सरकारी भत्ते मिलेंगे।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
अगर आपको ग्राम सेवक भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसी स्थिति में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान भी अपनी श्रेणी के अनुसार कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा –
- सामान्य वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क और साथ में सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस, एसईबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिकों को शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- जिन उम्मीदवारों पर आवेदन शुल्क लागू है वे इसका भुगतान केवल ऑनलाइन तरीके से नेट बैंकिंग, क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के जरिए से कर सकेंगे।
ग्राम सेवक भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के माध्यम से चुना जाएगा। इस परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवालों के जवाब देने होंगे।
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों ने जो अंक हासिल किए होंगे इनके अनुसार मेरिट सूची को तैयार किया जाएगा। इस सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम दर्ज किए जाएंगे इन सबको इस भर्ती के तहत नियुक्ति मिलेगी। तो केवल लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थी चुने जाएंगे और कोई भी इंटरव्यू नहीं होगा।
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप ग्राम सेवक भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन कुछ इस प्रकार से फॉर्म भरना होगा –
- सबसे प्रारंभ में आपको इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट https://gpssb.gujarat.gov.in/ पर चले जाना है।

- फिर होम पेज पर आपको लाइव एडवर्टाइजमेंट वाला विकल्प ढूंढ कर इसे दबाना है।
- यहां अब आपको अधिसूचना को चेक करना है और फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन वाले सेक्शन में चले जाना है।

- फिर आपको इस भर्ती से संबंधित विज्ञापन का चयन करके इसे दबाना है।

- अब आपके सामने जो आवेदन पत्र खुलेगा इसमें आपको अपनी सभी व्यक्तिगत और शिक्षा से जुड़ी हुई जानकारी को भरना होगा।

- ग्राम सेवक भर्ती फॉर्म को भरने के बाद आपको अपना नया पासपोर्ट साइज फोटो और अपने हस्ताक्षर को भी अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आगे आपको शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन पत्र जमा कर देना है।
- आखिर में आपको ग्राम सेवक वैकेंसी के फार्म का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
FAQs
ग्राम सेवक भर्ती लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक है?
ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से मई 2026 तक चलेगी।
मैं अपने शुल्क का भुगतान कौन सी तारीख तक कर सकता हूं?
सभी अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान करने के लिए मई 2026 तक का समय दिया गया है।
जीपीएसएसबी भर्ती अभियान के तहत कितने खाली पदों को भरा जाएगा?
जीपीएसएसबी भर्ती अभियान के तहत 612 खाली पदों को भरा जाएगा।
