Haryana Board 12th Result 2026: इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी छात्र इस समय अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा में बैठे हुए हैं। दरअसल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की तरफ से अब कक्षा बारहवीं के परिणाम जल्दी ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

इसलिए इस वर्ष जितने भी विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षा दी है तो इन सबको इनका नतीजा बीएसईएस के द्वारा जल्दी ही उपलब्ध कराया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी फिर अपने रिजल्ट को आसानी के साथ ऑनलाइन तरीके से चेक कर पाएंगे। इसके लिए छात्रों को अनिवार्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

अगर आप भी हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे की राह देख रहे हैं तो इसके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना आपके लिए कारगर हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कब तक आप सभी छात्रों को बीएसईएच की तरफ से कक्षा 12th के नतीजे प्रदान किए जा सकते हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि किस प्रकार आप घर से ही अपना हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट देख पाएंगे।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026

हरियाणा बोर्ड से जितने भी विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के पेपर दिए हैं तो इन सबको अब आने वाले समय में इनका रिजल्ट जारी किया जाएगा। जब रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी तो छात्र इसे अपने रोल नंबर को दर्ज करके चेक कर पाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ऐसी बात सामने आई है कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की तरफ से मई के महीने में ही छात्रों को परिणाम उपलब्ध कराए जा सकते हैं। ‌इस तरह से आशा है कि मई के प्रथम या फिर दूसरे हफ्ते तक सभी 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Haryana Board Class 12th Result 2026 Overview

बोर्ड का नामहरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई)
परीक्षा का नामसीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा
लेख का नामHaryana Board 12th Result
राज्यहरियाणा
शैक्षणिक सत्र2025-26
कक्षा12वीं
परीक्षा तिथि25 फरवरी से 1 अप्रैल, 2026 तक
परिणाम तिथि12 से 15 मई 2026 (संभावित)
रिजल्ट मोडऑनलाइन
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bseh.org.in/

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी

वर्तमान समय में हरियाणा बोर्ड से 12वीं के एग्जाम देने वाले छात्र बहुत उत्सुकता के साथ परिणाम जारी होने की तिथि जानना चाहते हैं। तो उम्मीद है कि बीएसईएच की तरफ से मई के महीने में रिजल्ट को जारी किया जा सकता है।

परंतु हरियाणा बोर्ड ने फिलहाल अभी परिणाम को जारी करने की तारीख के बारे में कोई भी सूचना जारी नहीं की है। इसलिए क्लास 12th के नतीजे कौन सी तारीख को आएंगे इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

लेकिन मीडिया सूत्रों की मानें तो हरियाणा बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा के नतीजे 12 मई से 15 मई तक के बीच में किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी अपने परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट के जरिए से देख पाएंगे।

इसलिए सभी परीक्षार्थियों को चाहिए कि मौजूदा समय में नियमित रूप से हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम से संबंधित हर नई जानकारी को चेक करते रहें। इसके अलावा आपको अपना परिणाम चेक करने के लिए अपने रोल नंबर को भी तैयार रखना चाहिए।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

जब हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे सार्वजनिक कर देगा तो इसके बाद सभी विद्यार्थी अपने नतीजे को कुछ इस प्रकार से देख पाएंगे:-

  • सर्वप्रथम आपको बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके क्लिक करने के तुरंत बाद ही हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक आएगा।
  • फिर आपको इस दिए गए लिंक को भी दबा देना होगा जिसके बाद दूसरा पृष्ठ आएगा।
  • इस नए पेज पर आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारी को सही प्रकार से दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • जैसे ही आप लॉगिन हो जाएंगे वैसे ही आपके सामने हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह से आप अपने 12वीं कक्षा के बोर्ड के परिणाम को चेक कर पाएंगे और इसका प्रिंट निकाल कर भी रख सकेंगे।

FAQs

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट कब जारी किया जाएगा?

ऐसी संभावना है कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का नतीजा 12 मई से 15 मई तक घोषित किया जा सकता है।

मुझे अपना 12वीं कक्षा का नतीजा कौन सी वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा?

आपको अपनी 12वीं कक्षा का बोर्ड का नतीजा हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा।

हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम को चेक करने के लिए किस विवरण की आवश्यकता पड़ेगी?

आप सभी छात्रों को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तारीख की आवश्यकता पड़ेगी।

Leave a Comment