उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से हाल ही में हवलदार प्रशिक्षकों की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो बतौर प्रशिक्षक के हवलदार की सरकारी पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उन सभी के लिए यह भर्ती बहुत ही अच्छा अवसर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत हवालदार प्रशिक्षकों के कुल 209 पदों पर भर्ती करवाई जाने वाली है जिसके लिए पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी शामिल होने की पात्रता दी गई है।
भर्ती के अंतर्गत जारी किए गए यह सभी कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रूप से वितरित किए गए हैं। हमारे सुझाव अनुसार भर्ती में आवेदन शुरू होने से पहले पद संबंधी जानकारी के साथ अन्य पूरा विवरण जान लेना बहुत ही जरूरी है।
हवलदार भर्ती 2026
हवलदार प्रशिक्षक की भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन में स्पष्ट रूप से बताया गया है की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से व्यवस्थित की जाएगी जिसके चलते उम्मीदवार 19 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया को 19 जून से लेकर 9 जुलाई 2026 तक पूरा करवाया जाने वाला है अर्थात इन निर्धारित दिनों में सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रूप से अपना आवेदन पूरा कर देना होगा। भर्ती में उम्मीदवारों के लिए आरक्षण सुविधा भी लागू की गई है।
Havaldar Recruitment 2026 Overview
| प्राधिकरण | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) |
| भर्ती का नाम | हवलदार भर्ती 2026 |
| पद का नाम | हवलदार प्रशिक्षक |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वी पास |
| कुल रिक्तियां | 209 पोस्ट |
| वेतन | ₹21,700/- |
| आवेदन प्रारम्भ | 19 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 9 जुलाई 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
हवलदार भर्ती के लिए योग्यताएं
उत्तर प्रदेश हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए योग्यता संबंधी विवरण नीचे दिया गया है:-
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण हुए हो।
- उनके पास पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना भी बहुत ही जरूरी है।
- उम्मीदवार शारीरिक तथा मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना चाहिए।
- उनके पास आवेदन करने के लिए सभी प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध होना भी अनिवार्य है।
हवलदार भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नेतृत्व में जारी करवाई गई हवलदार प्रशिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी अनिवार्य रूप से आवश्यक होगा जो की सभी श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए एक समान है।
भर्ती के अंतर्गत निर्धारित की गई पात्रता में परिपूर्ण उम्मीदवार ₹25 तक के ऑनलाइन आवेदनशुल्क का भुगतान करके अपने फार्म को जमा कर सकते हैं। इस शुल्क को नेट बैंकिंग या किसी भी पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा भुगतान किया जा सकता है।
हवलदार भर्ती के लिए आयु सीमा
हवलदार प्रशिक्षक के पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा संबंधी प्रावधान इस प्रकार है:-
- 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य है।
- जो उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं उनकी आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है।
- आयु सीमा की गणना और अन्य संबंधी जानकारी को चेक करने के लिए एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
हवलदार भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया आमतौर पर चार चरणों के मध्य पूरी करवाई जाएगी इसके पहले चरण में सबसे मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन देने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता टेस्ट में आमंत्रित किए जाएंगे और साथ में ही उनके चिकित्सा परीक्षण भी होंगे। अंत में दस्तावेज सत्यापन के बाद ही योग्य उम्मीदवारों के लिए जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।
हवलदार भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- हवलदार प्रशिक्षण भर्ती में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाना होगा।

- वेबसाइट पर रजिस्टर्ड होकर भर्ती वाले अनुभाग में इस भर्ती के नोटिफिकेशन को खोजें।

- नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी का अध्ययन करें और एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक पर क्लिक कर दें।

- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जाता है तो उसमें पूरी जानकारी भरे।

- फॉर्म भर जाने के बाद सभी अनिवार्य दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अब निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें।
- अंत में सबमिट कर देने के बाद भर्ती का आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
FAQs
हवलदार प्रशिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
हवलदार प्रशिक्षित भर्ती की चयन प्रक्रिया जुलाई या फिर अगस्त 2026 में शुरू करवाई जाएगी।
हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए वेतनमान क्या है?
हवलदार प्रशिक्षक पदों के लिए लेवल 3 के अंतर्गत वेतन दिया जाता है जो की ₹21,700 – ₹69,100 तक मासिक होता है।
हवलदार प्रशिक्षक भर्ती का एग्जाम पैटर्न कैसे जाने?
हवलदार प्रशिक्षक भर्ती का एग्जाम पैटर्न ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
