आईटीआई एडमिशन 2026 कब शुरू होगा, जानें पात्रता और आवेदन तिथियां

उत्तर प्रदेश के राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद यानी एससीवीटी लखनऊ की तरफ से यूपी आईटीआई एडमिशन की प्रक्रिया को हर साल शुरू किया जाता है। इस तरह से प्रत्येक वर्ष आईटीआई में प्रवेश हेतु एडमिशन से पहले नोटिफिकेशन की घोषणा की जाती है।

तो साल 2026 में संभावना है कि एससीवीटी यूपी के द्वारा आईटीआई एडमिशन के लिए मई के महीने में विज्ञापन घोषित कर दिया जाए। इसके बाद फिर सभी विद्यार्थी ऑनलाइन अपना आईटीआई प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं।

यदि आपको भी यूपी आईटीआई एडमिशन से संबंधित पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आज हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। इस तरह से इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे विद्यार्थी अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद अपना पंजीकरण फार्म भर सकते हैं। साथ में हम आपको अन्य उपयोगी जानकारी भी बताएंगे जो आपके आईटीआई एडमिशन में काफी काम आ सकती हैं।

आईटीआई एडमिशन 2026 कब शुरू होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के जितने भी छात्र आईटीआई कोर्स में एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं तो इन सबके लिए एससीवीटी यूपी की तरफ से जल्दी ही पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस तरह से विद्यार्थी बिना किसी लिखित परीक्षा या फिर प्रवेश परीक्षा के आईटीआई में एडमिशन ले सकते हैं।

छात्र और छात्राओं का चयन दसवीं कक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की तरफ से किया जाता है। इस तरह से विद्यार्थी अपनी पसंद के मुताबिक आईटीआई के किसी भी तकनीकी या फिर गैर तकनीकी कोर्स का चयन कर सकते हैं।

ITI Admission 2026 Overview

संस्थाराज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद
लेख का नामआईटीआई एडमिशन कब शुरू होगा
वर्ष2026
राज्य उत्तर प्रदेश
आईटीआई एडमिशन शुरू मई-जून 2026 (संभावित)
उम्र सीमा14 साल या फिर इससे ज्यादा
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://scvtup.in/

आईटीआई एडमिशन के तहत महत्वपूर्ण तारीखें

आईटीआई एडमिशन के अंतर्गत पंजीकरण की शुरुआत मई के महीने से लेकर जून के महीने तक होने की संभावना है। दरअसल प्रवेश से संबंधित नोटिफिकेशन जल्दी ही एससीवीटी की तरफ से घोषित किया जा सकता है।

इसके बाद फिर जुलाई के महीने में प्रथम मेरिट लिस्ट की घोषणा किए जाने की संभावना है। इस प्रकार से प्रथम मेरिट सूची के पश्चात फिर जुलाई के महीने में ही दूसरी मेरिट लिस्ट को प्रकाशित किया जाएगा। फिर अगस्त के महीने में तीसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा किए जाने की संभावना है।

इस तरह से सितंबर के महीने में आईटीआई एडमिशन की प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाएगा। पर यह केवल एक अनुमान ही है क्योंकि सही तिथि के बारे में तभी जानकारी मिल सकेगी जब राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की तरफ से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

आईटीआई एडमिशन के लिए पात्रता शर्तें

उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ की तरफ से सभी उम्मीदवारों के लिए आईटीआई एडमिशन हेतु कुछ पात्रता मापदंड रखे गए हैं जैसे :-

  • आवेदक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश का रहने वाला मूल नागरिक हो।
  • छात्र की उम्र 14 साल या फिर इससे ज्यादा हो। ‌
  • आईटीआई में प्रवेश हेतु कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।
  • विद्यार्थी ने जरूरी है कि किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या फिर बोर्ड से न्यूनतम दसवीं या इसके समकक्ष शिक्षा प्राप्त की हो।
  • जबकि बहुत से पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के लिए अनिवार्य है कि युवा ने आठवीं कक्षा पास कर ली हो।

आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क

आईटीआई एडमिशन के लिए सभी विद्यार्थियों को जो आवेदन शुल्क जमा करना होगा इसके बारे में जानकारी श्रेणी अनुसार कुछ इस तरह से दी गई है-

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • इस तरह से एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपए की फीस जमा करनी होगी।

आईटीआई एडमिशन हेतु चयन प्रक्रिया

यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा –

  • आवेदन जमा करने वाले छात्रों का चयन दसवीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • इस तरह से राज्य स्तरीय मेरिट सूची को तैयार करके फिर इसे जारी किया जाएगा।
  • चयन किए गए विद्यार्थियों को इनके पाठ्यक्रम और कॉलेज के अनुसार सीट आवंटित की जाएगी।
  • फिर छात्रों को अपने आवंटित कॉलेज या इंस्टिट्यूट में अपने सारे महत्वपूर्ण मूल दस्तावेजों को सत्यापन हेतु लेकर जाना होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद छात्रों को अपनी कॉलेज की फीस का भुगतान करना होगा।

आईटीआई एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सभी इच्छुक उम्मीदवारों को राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर निम्नलिखित तरीके से पंजीकरण करना होगा –

  • सबसे शुरुआत में आपको एससीवीटी यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • फिर होम पेज पर आपको आईटीआई एडमिशन 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक ढूंढ कर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने कई विकल्प आएंगे इनमें से आपको न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म का विकल्प दबाना होगा।
  • इतना करने के बाद आपको अपना पूरा नाम, अपना मोबाइल नंबर, अपनी श्रेणी को दर्ज करके ओटीपी के जरिए से पंजीकरण को पूरा करना।
  • पंजीकरण करके फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी शैक्षिक योग्यता की जानकारी को भरना होगा।
  • अब आपको उस आईटीआई ट्रेड का चयन करना होगा जिसे आप करना चाहते हैं।
  • फिर आपको सारे दस्तावेज, अपना फोटो और हस्ताक्षर आदि को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन तरीके से भुगतान करना होगा।
  • सबसे आखिर में आपको अपना आईटीआई एडमिशन फॉर्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना होगा।

FAQs

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 कब शुरू होगा?

यूपी आईटीआई एडमिशन मई के महीने में शुरू हो सकता है। परंतु इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से जानकारी एससीवीटी के द्वारा जारी की जाएगी।

आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए कितनी शिक्षा योग्यता होनी चाहिए?

आईटीआई में एडमिशन लेने के लिए जरूरी है कि आवेदक ने आठवीं या फिर दसवीं कक्षा अच्छे अंकों से पास की हो।

मैं अपना आईटीआई एडमिशन फॉर्म कहां पर जमा कर सकूंगा?

आप अपना आईटीआई एडमिशन फॉर्म राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकेंगे।

Leave a Comment