जल जीवन मिशन योजना को हमारी भारत सरकार के द्वारा पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद पीने का साफ पानी भारत के प्रत्येक गांव में रहने वाले परिवारों को उपलब्ध कराना है।
इस तरह से योजना के तहत सरकार ने अपना लक्ष्य बनाया है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण घरों में साल 2028 तक नल का स्वच्छ पानी मुहैया कराया जाए। इसलिए इस मिशन को बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप अब तक बहुत से क्षेत्रों के नागरिकों को साफ पानी प्राप्त हो रहा है।
अगर आप भी जल जीवन मिशन योजना के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो इसमें हमारा आज का यह लेख आपकी बहुत मदद कर सकता है। आज आपको हम जल जीवन मिशन योजना का सारा विवरण जैसे कि यह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, कौन लोग लाभ ले सकते हैं, इसके फायदे आदि से जुड़ी हुई जानकारी देंगे।
जल जीवन मिशन योजना 2026
जल जीवन मिशन योजना एक ऐसी कल्याणकारी योजना है जो केंद्र सरकार के द्वारा देश के ग्रामीण नागरिकों के लिए लाई गई है। योजना के जरिए से सरकार चाहती है कि गांव में रहने वाले लोगों को पीने के लिए नल का साफ पानी मिले। दरअसल ग्रामीण इलाकों में आमतौर से स्वच्छ जल की समस्या बनी रहती है जिसके कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।
लेकिन अब जल जीवन मिशन योजना के जरिए से पीने का साफ जल नल के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक बहुत से ग्रामीण इलाकों में योजना का लाभ सफलतापूर्वक प्रदान किया जा चुका है। इसलिए इन सब लोगों को अब साफ पानी मिल रहा है।
लेकिन अभी भी हमारे देश में बहुत सारे ऐसे गांव हैं जहां पर जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्य किया जाना बाकी है। तो इसके लिए भारत सरकार को कुछ ऐसे कारीगरों और लोगों की आवश्यकता है जो संबंधित ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। इसलिए स्थानीय ग्रामीण नागरिक इस योजना के तहत रोजगार पाने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
Jal Jeevan Mission 2026 Overview
| विभाग का नाम | जल शक्ति मंत्रालय |
| योजना का नाम | जल जीवन मिशन योजना |
| योजना का शुभारंभ | 15 अगस्त 2019 |
| वर्ष | 2026 |
| लाभ | अपने ही पंचायत में सरकारी नौकरी |
| आयु | 18 साल या फिर इससे अधिक |
| बजट | ₹67,670 करोड़ |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://jaljeevanmission.gov.in/ |
जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य
जल जीवन मिशन योजना के जरिए से हमारी सरकार का उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल का स्वच्छ पानी पहुंचाना है। इस तरह से सरकार चाहती है कि सभी लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
इस तरह से महिलाओं का समय भी बचेगा क्योंकि इन्हें पानी लेने के लिए दूर दराज के इलाकों में जाने से अब मुक्ति मिल जाएगी। जब गांव के लोगों को पीने का साफ जल मिलेगा तो इससे इनका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
इस तरह से इस योजना के जरिए से सरकार का उद्देश्य यह भी है कि सभी ग्रामीण स्थानीय निवासियों को इस योजना से जोड़कर इन्हें रोजगार प्रदान किया जाए। तो ग्रामीण नागरिक अपनी योग्यता के अनुसार योजना के द्वारा नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
जल जीवन मिशन योजना के फायदे
जल जीवन मिशन योजना के बहुत सारे फायदे हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को दिए जा रहे हैं जैसे –
- बिल्कुल मुफ्त में पानी का कनेक्शन सभी ग्रामीण परिवारों को दिया जा रहा है।
- साफ पानी पीने के कारण लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
- महिलाओं का समय बचेगा क्योंकि अब इनको साफ पानी लेने के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
- स्थानीय ग्रामीण लोगों को योजना के तहत कार्य पूरा होने तक रोजगार प्रदान किया जाएगा।
जल जीवन मिशन योजना के लिए पात्रता शर्तें
अगर आपको जल जीवन मिशन योजना के तहत लाभ लेना है और आप योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –
- जल जीवन मिशन योजना से जुड़ने हेतु आवश्यक है कि व्यक्ति भारतीय नागरिक हो।
- आवेदक उस ग्रामीण क्षेत्र का स्थानीय निवासी हो जहां पर यह योजना शुरू की गई है।
- व्यक्ति के पास आवेदन देने के लिए सभी दस्तावेज होने चाहिएं।
- जिस पद पर काम करने का आवेदक को अनुभव है या फिर प्रशिक्षण है इसके लिए ही अप्लाई किया जा सकता है।
जल जीवन मिशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
जल जीवन मिशन योजना के तहत रोजगार प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन के समय जो दस्तावेज जमा करने होंगे इनके बारे में विवरण निम्नलिखित दिया गया है:-
- आधार कार्ड
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
जल जीवन मिशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आप सभी इच्छुक ग्रामीण व्यक्ति जल जीवन मिशन योजना के तहत अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से कुछ इस प्रकार से जमा कर सकते हैं:-
- सबसे शुरुआत में आपको जल जीवन मिशन योजना की वेबसाइट https://jaljeevanmission.gov.in/ पर चले जाना है।

- अब होम पेज पर आपको योजना से जुड़ने के लिए अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन को दबाना होगा।
- फिर आपके सामने जल जीवन मिशन का फॉर्म आ जाएगा जिसे आपको सही प्रकार से भरना है।

- आवेदन पत्र को भरने के बाद फिर सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने से पहले इसे एक बार चेक कर लेना है।
- अगर कहीं पर सुधार की आवश्यकता है तो इसे ठीक करके फिर अपना जल जीवन मिशन फॉर्म जमा कर देना है।
FAQs
जल जीवन मिशन योजना क्या है?
जल जीवन मिशन योजना भारत सरकार की शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से देश के सभी घरों में साफ पानी उपलब्ध कराना है।
जल जीवन मिशन योजना के तहत कौन लाभ ले सकता है?
जल जीवन मिशन योजना के तहत उन सब लोगों को लाभ दिया जाएगा जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।
मैं जल जीवन मिशन योजना से कैसे जुड़ सकता हूं?
इसके लिए आपको जल जीवन मिशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
