Kanya Sumangala Yojana 2025: कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को मिल रहे 25000 रूपए

कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं के लिए चलाई जाने वाली योजना है इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। यह योजना एक ऐसी योजना है जिसके जरिए बालिकाओं को 25000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। बताई जाने वाली यह राशि बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा को हासिल करने तक मिलती है। इस योजना की वजह से काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं तथा बालिकाओं के प्रति समाज में काफी ज्यादा सुधार भी देखने को मिला है।

यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजना है। बालिका का जन्म होने पर टीकाकरण पूरा करने पर तथा अलग-अलग कक्षाओं में एडमिशन लेने पर लगातार इस योजना का लाभ अलग-अलग किस्तों में प्रदान किया जाता है और कुल मिलाकर 25000 रूपये की राशि प्रदान कर दी जाती है पहले इस योजना में सरकार केवल 15000 रूपये की राशि प्रदान करते थी लेकिन बाद में राशि के अंतर्गत बढ़ोतरी कर दी गई।

कन्या सुमंगला योजना 2025

कन्या सुमंगला योजना में बालिका का जन्म होने पर 5000 रूपये की राशि मिलेगी उसके बाद में टीका लगवाने पर 2000 रूपये की राशि प्राप्त होगी स्कूल में कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर 3000 रूपये की राशि और कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर भी 3000 रूपये की राशि मिलेगी इतना ही नहीं लगातार शिक्षा को हासिल करके कक्षा 9वी में आने पर 5000 रूपये की राशि तथा 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा और इसके बाद में डिप्लोमा या बैचलर प्रोग्राम के लिए एडमिशन लेने पर 7000 रूपये की राशि मिलेगी।

बालिकाओं के लिए संचालित की जाने वाली अन्य योजना की तरह यह योजना भी काफी ज्यादा खास योजना है और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना अनिवार्य है ऐसे में जिन्हें इस योजना की पूरी जानकारी पता नहीं है वह पूरी जानकारी को हासिल करें और जरूरत पड़ने पर आवेदन जरूर करें क्योंकि तभी इस योजना का लाभ लिया जा सकेगा। आधिकारिक पोर्टल पर भी जाकर अपने सभी सवालों का जवाब जाने।

Kanya Sumangala Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामकन्या सुमंगला योजना
योजना की शुरुआतवर्ष 2019
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभ25000 रूपये की वित्तीय सहायता
पात्रता केवल उत्तर प्रदेश की बालिकाओं के लिए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mksy.up.gov.in/

कन्या सुमंगला योजना को शुरू करने का उद्देश्य

सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना है, बाल विवाह पर रोक लगाना है, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है। वहीं अब इस प्रकार के अनेक सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं और कहीं ना कहीं सरकार द्वारा संचालित यह योजनाएं बदलाव को लेकर बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हुई है।

कन्या सुमंगला योजना के फायदे

  • ऐसे परिवार जो की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अपनी बालिका को शिक्षा हासिल नहीं करवा पाते हैं अब ऐसे परिवार भी बालिका को शिक्षा हासिल करवा सकते है।
  • इस योजना की शुरुआत करने की वजह से माता-पिता पर ज्यादा वित्तीय बोझ नहीं बढ़ेगा।
  • योजना में मिलने वाली राशि डायरेक्ट लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • यह योजना सरकारी योजना है जिसकी वजह से कोई भी योजना का लाभ ले सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना के लिए योग्यता शर्तें

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले होने चाहिए।
  • परिवार की सालाना की कमाई 300000 रूपये से ज्यादा कि नहीं होनी चाहिए।
  • बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद में हुआ होना चाहिए।
  • आगे राशि प्राप्त करने के लिए बालिका का एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूल में ही होना चाहिए।
  • परिवार में केवल दो बालिकाए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शिक्षा के चरण के लिए स्कूल संबंधित प्रमाण पत्र

कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • आवेदन हेतु कन्या सुमंगला योजना लिखकर गूगल में सर्च करें।
  • अब पोर्टल को खोलकर सामान्य जानकारी को पढ़कर दिशा निर्देशों की जानकारी को ध्यान में रखें।
  • फिर जरूरी ऑप्शन पर टिक मार्क करना है तथा कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करके आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी है और कैप्चा कोड भी दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद सेंड एसएमएस ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करके ओटीपी दर्ज कर देने हैं और अन्य सभी स्टेप भी पूरे कर लेने हैं।
  • फिर फॉर्म को सबमिट कर देना है लेकिन ध्यान रहे यदि कोई भी समस्या आती है तो ऐसी स्थिति में आंगनवाडी या कॉमन सर्विस सेंटर पर संपर्क करना है।

FAQs

क्या कन्या सुमंगला योजना सरकारी योजना है?

जी हां कन्या सुमंगला योजना एक सरकारी योजना है।

कन्या सुमंगला योजना कहां की योजना है?

यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य की योजना है जो उत्तर प्रदेश राज्य में जन्म लेने वाली बालिकाओं के लिए शुरू की जाने वाली योजना है।

कन्या सुमंगला योजना में ₹25000 की राशि कैसे मिलेगी?

इस योजना से ₹25000 की राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। फिर पात्र होने पर राशि प्राप्त होगी।

Leave a Comment