Ladki Bahin Yojana eKYC Update: लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी अपडेट होना शुरू

माझी लाडकी बहिन योजना को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को वित्तीय मदद करने के लिए शुरू किया है। इस तरह से इस योजना के तहत केवल वे सब महिलाएं फायदा ले सकती हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं।

अगर आप भी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी है तो ऐसे में आपको अपनी ई-केवाईसी को अपडेट करवाना होगा। तो यदि आप चाहती हैं कि आपको इस योजना का फायदा बिना किसी समस्या के मिलता रहे तो आपको 31 दिसंबर तक लाडकी बहिन योजना की ईकेवाईसी को पूरा कर लेना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर से ही अपनी केवाईसी को पूरा कर सकती हैं। तो अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी को अपडेट नहीं किया है तो हमारा आज का यह लेख पढ़ना आपके लिए काफी सहायक हो सकता है।

लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी अपडेट 2025

महाराष्ट्र के पूरे राज्य में लाडकी बहिन योजना को चलाया जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा अब ऐसा आदेश आया है कि सभी महिलाओं को अपनी ई-केवाईसी को अपडेट करना होगा।

तो इस तरह से इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय तय किया गया है। योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं को इस निर्धारित समय तक लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी अपडेट को अनिवार्य तौर पर पूरा करना होगा।

अगर आप महाराष्ट्र राज्य सरकार के इस आदेश को नहीं मानेंगी और 31 दिसंबर तक केवाईसी को पूरा नहीं करवाएंगीं तो फिर आपको भविष्य में लाडकी बहिन योजना की किस्त नहीं मिल पाएगी। इसलिए आपको अंतिम तारीख तक या फिर इससे पहले अपनी केवाईसी को अपडेट करवा लेना चाहिए।

Ladki Bahin Yojana eKYC 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडकी बहिन योजना
लेख का नामलाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी अपडेट
योजना की शुरुआतजून, 2024
राज्यमहाराष्ट्र
लाभ₹1500/- प्रतिमाह
आगामी क़िस्त17वी
ई-केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

लाडकी बहिन योजना की जानकारी

महाराष्ट्र के समस्त राज्य में राज्य सरकार के द्वारा लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना ऐसी महिलाओं के लिए लाई गई है जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार का मकसद निर्धन महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है।

जिन महिलाओं को माझी लाडकी बहिन योजना का लाभार्थी बनाया गया है इन सबको मासिक 1500 रूपए की धनराशि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है। इस प्रकार से साल 2024 में आरंभ की गई इस योजना का फायदा बड़ी मात्रा में राज्य की गरीब बहनें ले रही हैं। तो जो निर्धन परिवारों की महिलाएं हैं वे सब अब वित्तीय तौर पर सक्षम बन रही हैं।

लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता मानदंड

माझी लाडकी बहिन योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आपको महाराष्ट्र सरकार के द्वारा बनाए गए कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा जैसे कि:-

  • लाडकी बहिन योजना के लिए जरूरी है कि महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी हो।
  • महिला के पूरे घर की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक ना हो।
  • केवल वहीं महिलाएं अपना आवेदन देने के लिए पात्रता रखती हैं जो निर्धन हैं।
  • महिला की उम्र 21 साल से लेकर 65 वर्ष तक हो।
  • आवेदक महिला ना तो आयकर देती हो और ना ही सरकारी नौकरी में हो।

लाडकी बहिन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

महाराष्ट्र राज्य की जो भी महिलाएं लाडकी बहिन योजना के लिए अपना फार्म जमा करना चाहती हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगें:-

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें?

लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं को निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करके अपनी ई-केवाईसी को अपडेट करना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको लाडकी बहिन योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • आपके सामने जो होम पेज खुलकर आएगा आपको इसमें केवाईसी से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढना है।
  • इसके बाद आपको केवाईसी वाले लिंक के ऊपर क्लिक करना होगा।
  • फिर जो आवेदन फार्म आपके सामने खुलेगा आपको इसमें अपने आधार कार्ड के नंबर को और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • अब आपको आधार ऑथेंटिकेशन करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान करनी होगी।
  • इस तरह से आपको ओटीपी प्राप्त करने वाले बटन को दबाना होगा।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको ठीक तरह से लिखना होगा।
  • तो इस प्रकार से आप घर बैठे लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी को अपडेट कर सकते हैं।

FAQs

लाडकी बहिन योजना ई-केवाईसी को कहां पर पूरा कर सकते हैं?

माझी लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपनी ई-केवाईसी को आसानी के साथ पूरा कर सकते हैं।

मुझे ई-केवाईसी को पूरा करने के लिए कौन सा विवरण दर्ज करना होगा?

आपको अपनी ई-केवाईसी को पूरा करने हेतु अपने आधार कार्ड की संख्या को और साथ में कैप्चा कोड जैसे विवरण को दर्ज करना होगा।

लाडकी बहिन योजना हेतु कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज होने चाहिएं।

Leave a Comment