Ladki Bahin Yojana Kist Date 2026: इस दिन आएंगे लाडकी बहिन योजना के 1500 रूपए

महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से लाडकी बहिन योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को लाभार्थी बनाया जाता है इन्हें प्रत्येक महीने महाराष्ट्र सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

तो लाभार्थी बहनों को मासिक रूप से 1500 रूपए की किस्त का लाभ सीधे तौर पर इनके बैंक खाते में जारी किया जाता है। ऐसे में अब महिलाओं को विशेष आदेश महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जारी किया गया है। दरअसल अब सभी बहनों को इस योजना का फायदा तभी मिल पाएगा जब वे अपनी ई-केवाईसी से पूरा कर लेंगीं।

इसलिए अगर आप यह चाहतीं हैं कि माझी लाडकी बहिन योजना की आने वाली अगली किस्त का फायदा आपको बिना किसी रूकावट के मिल जाए तो आपको अपनी केवाईसी को जरूर पूरा करना चाहिए। तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको बताते हैं कि कब तक राज्य सरकार के द्वारा आगामी किस्त का फायदा प्रदान किया जा सकता है।

लाडकी बहिन योजना किस्त तिथि 2026

लाडकी बहिन योजना किस्त डेट का इंतजार उन सभी महिलाओं को है जो इस योजना का लाभ उठा रही हैं। दरअसल इस योजना के नियम के मुताबिक हर महीने की 10 तारीख से लेकर 15 तारीख तक के बीच में महिलाओं को किस्त का फायदा बैंक खाते में पहुंचा दिया जाता है।

तो ऐसे में महिलाएं यह प्रतीक्षा कर रही हैं कि इन्हें आगामी किस्त कौन सी तिथि तक मिल सकती है। वैसे तो राज्य सरकार के द्वारा इस बारे में फिलहाल कोई भी तारीख सार्वजनिक नहीं की गई है। ‌लेकिन इस किस्त का शेड्यूल देखें तो अगली किस्त 10 मई से लेकर 15 मई तक के बीच में महाराष्ट्र सरकार जारी कर सकती है।

Ladki Bahin Yojana Installment Date 2026 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडकी बहिन योजना
योजना की शुरुआत17 जुलाई साल 2024
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2026
लाभ₹1500/- प्रतिमाह
उम्र 21 साल से 65 साल तक
पेमेंट मोडऑनलाइन (DBT)
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

लाडकी बहिन योजना की जानकारी

महाराष्ट्र राज्य में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को साल 2024 में 17 जुलाई वाले दिन आरंभ किया गया था। तब से ही इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद राज्य सरकार से प्राप्त होती है।

इस प्रकार से इस योजना के द्वारा पहले 1250 रुपए महिलाओं को मिलते हैं लेकिन वर्तमान समय में 1500 रूपए की राशि मासिक रूप से महिलाओं को बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत उन सब महिलाओं को लाभ दिया जाता है जो वित्तीय तौर पर अत्यधिक कमजोर हैं।

लेकिन अब इस योजना को पारदर्शी तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। इस प्रकार से सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो महिलाएं इस कार्य को पूरा करेंगीं केवल इनको ही भविष्य में माझी लाडकी बहिन योजना का फायदा मिल पाएगा।

लाडकी बहिन योजना की आगामी किस्त से पहले ई-केवाईसी करना जरूरी

जैसा कि हमने आपको बताया कि माझी लाडकी बहिन योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए आप सब महिलाओं को अपनी ईकेवाईसी को पूरा करवाना आवश्यक है। जो महिलाएं इस काम को नहीं करेंगी इन सबका नाम लाभार्थी सूची से पूरी तरह से काट दिया जाएगा।

दरअसल महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा पहले ईकेवाईसी के लिए अंतिम तारीख 31 मार्च रखी गई थी। परंतु लाखों महिलाएं ऐसी थीं जिनकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई थी। तो जरूरतमंद महिलाओं की समस्या को देखते हुए अब महाराष्ट्र सरकार ने 30 अप्रैल तक केवाईसी की तारीख को बढ़ा दिया गया था।

इस प्रकार से ईकेवाईसी सत्यापन के जरिए से जो महिलाएं अपात्र हैं और गलत तरीके से योजना के तहत सरकार से आर्थिक सहायता ले रही हैं इन सबको हटाया जाएगा। तो ईकेवाईसी के बाद ही अब महिलाओं को अगली किस्त का फायदा मिल पाएगा। इसलिए इस काम को आप सब जल्द से जल्द पूरा कर लें।

लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता

लाडकी बहिन योजना के तहत अगली क़िस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा-

  • महिला अनिवार्य रूप से महाराष्ट्र राज्य की रहने वाली स्थाई निवासी हो।
  • ऐसी महिलाएं जो विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, निराश्रित या फिर परित्यक्ता हैं इनको पात्र माना गया है।
  • महिला की उम्र 21 साल से लेकर 65 साल तक के बीच में होने पर ही किस्त का लाभ मिलता है।
  • आवेदिका महिला की पारिवारिक कमाई ढाई लाख से ज्यादा ना हो।
  • महिला का आधार और बैंक खाता आपस में जुड़ा हुआ हो।
  • घर का कोई भी सदस्य ना तो किसी सरकारी सेवा में स्थाई रूप से कार्यरत हो और ना ही आयकर भरता हो।

लाडकी बहिन योजना की क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

लाडकी बहिन योजना की जब अगली किस्त महिलाओं को प्रदान कर दी जाएगी तो इसके बाद निम्नलिखित तरीके का उपयोग करके भुगतान की स्थिति को चेक किया जा सकेगा –

  • सबसे शुरुआत में आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • मुख्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद आपको अर्जदार लॉगिन वाले विकल्प को ढूंढ कर इसे दबाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपनी यूजर आईडी और अपने पासवर्ड को सही से दर्ज करना होगा।
  • आगे फिर आपको दिया गया कैप्चा कोड ठीक तरह से भरना है।
  • इस प्रकार से लॉगिन करके अब आपको अपने डैशबोर्ड पर चले जाना है।
  • यहां आपको पेमेंट स्टेटस से जुड़ा हुआ विकल्प ध्यान पूर्वक ढूंढ लेना है और फिर इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको अगले पेज पर अपनी आवेदन संख्या और साथ में कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • आगे फिर आपको सबमिट वाला बटन दबा देना होगा जिसके बाद आपके सामने आपके भुगतान की स्थिति आ जाएगी।

FAQs

लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है?

लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी।

कौन सी तारीख को लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त आ सकती है?

महाराष्ट्र सरकार 10 मई से लेकर 15 मई तक के बीच में इस योजना की आगामी किस्त को जारी कर सकती है।

किन महिलाओं को योजना का फायदा भविष्य में नहीं मिलेगा?

जो महिलाएं ई-केवाईसी को पूरा नहीं करेंगीं इन सबको भविष्य में योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा।

Leave a Comment