Ladli Behna Yojana 31th Installment: लाड़ली बहना योजना की 31वी क़िस्त जारी

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश राज्य में निरंतर रूप से ही अपना कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत हर महीने करोड़ों महिलाओं के लिए आकर्षक वित्तीय राशि का लाभ प्रदान करवाया जाता है। अपनी प्रयोजना और कार्य विधि के आधार पर यह योजना राज्य में लगभग 3 वर्ष पूरे कर चुकी है।

लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं के लिए दिसंबर 2025 में 31वीं किस्त का लाभ प्रदान करवाया जाने वाला है जिसके लिए राज्य सरकार के द्वारा बजट भी संशोधित कर लिया गया है। पंजीकृत महिलाओं के लिए इस महीने की विशेष किस्त का इंतजार काफी उत्सुकता के साथ हो रहा है।

राज्य की पंजीकृत महिलाओं की उत्सुकता को देखते हुए तथा उनके इंतजार को खत्म करते हुए लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त हेतु आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है जिसमें किस्त जुड़ी संबंधित आधिकारिक तिथि की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

लाडली बहना योजना 31वीं किस्त 2025

लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस किस्त में पिछली किस्त की तरह ही महिलाओं के लिए बढ़ोतरी के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाएगी।

अगर आप भी लाडली बहना योजना की पंजीकृत महिलाओं में से एक है तथा 31वीं किस्त का इंतजार पिछले दिनों से कर रही है तो ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए किस्त से जुड़ी सभी प्रकार लेटेस्ट अपडेट देने वाले हैं जिसके लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Ladli Behna Yojana 31th Installment 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडली बहना योजना
राज्य मध्य प्रदेश
आगामी क़िस्त31वी
लाभ हर महीने 1500 रूपए की वित्तीय सहायता
क़िस्त की राशि₹1500
31वी क़िस्त तिथि09 दिसंबर 2025
हस्तांतरण सीधे बैंक खाते में (DBT)
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना 31वीं किस्त के लिए पात्र महिलाएं

लाडली बहन योजना की 31 वीं किस्त के लिए निम्न महिलाओं को ही पात्र किया गया है:-

  • ऐसी महिलाएं जो सभी किस्तों का लाभ निरंतर रूप से प्राप्त करती आ रही हो।
  • पंजीकृत महिला की आयु 60 वर्ष या फिर उस कम ही होनी चाहिए।
  • उसके नाम पर वर्तमान में कोई आधिकारिक संपत्ति ना हुई हो।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।
  • महिला की लाडली बहना योजना की केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी हो चुकी हो।

लाडली बहना योजना 31वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना के उपलक्ष में 31वीं किस्त जारी होने से पहले आधिकारिक नोटिस जारी किया गया जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है की योजना की यह महत्वपूर्ण किस्त आज यानी 9 दिसंबर 2025 को जारी करवाई जाएगी।

बताते चलें कि लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त को छतरपुर जिले में आयोजित रोजगार संगम सम्मेलन उनके दौरान ट्रांसफर किया जाएगा जिसके अंतर्गत लगभग 1.29 करोड़ महिलाएं तक लाभार्थी होगी।

लाडली बहना योजना की किस्त के फायदे

लाडली बहना योजना की किस्त के फायदे निम्न प्रकार से हैं:-

  • लाडली बहना योजना की किस्त की वित्तीय राशि से महिलाएं अपनी मासिक दैनिक जरूरतो को आसानी से पूरा कर पाएंगी।
  • स्वयं की जरूरत के साथ परिवार के पालन पोषण करने में भी उन्हें मदद मिल पाएगी।
  • इस वित्तीय सहायता से महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर भी बना सकेंगी।
  • मध्य प्रदेश राज्य में महिलाओं की स्थिति भी बेहतर हो पाएगी।

लाडली बहना योजना में वित्तीय लाभ

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना की वित्तीय राशि में पिछले महीने से बढ़ोतरी कर दी गई है जिसके अंतर्गत महिलाओं के लिए अब 1250 रुपए की जगह ₹1500 तक की आकर्षक किस्त प्रदान करवाई जाने वाली है।

₹1500 की इस किस्त को पिछली अन्य सभी किस्तों की तरह ही डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा जिसके अंतर्गत सभी महिलाओं को अपने बैंक खाते की डीबीटी तथा केवाईसी पर अनिवार्य रूप से ध्यान देना होगा अन्यथा उनके लिए किस्त प्राप्त करने में समस्या हो सकती है

लाडली बहना योजना किस्त 31वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जानकारी की मदद से लॉगिन कर लेना होगा।
  • लॉगिन हो जाते हैं तो होम पेज में इंस्टॉलमेंट स्टेटस का ऑप्शन मिल जाएगा इसे क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा जहां से महिला की मांगी की जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए कैप्चा कोड भरे और वेरीफाई कर दें।
  • इस प्रकार से ऑनलाइन इंस्टॉलमेंट स्टेटस खुल जाएगा जहां से महिलाएं किस्त संबंधी जानकारी देख सकती है।

FAQs

लाडली बहना योजना कब से शुरू है?

लाडली बहना योजना मार्च 2023 से शुरू करवाई गई है जिसका लाभ जून 2023 से मिलना शुरू हुआ है।

लाडली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

लाडली बहना योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य की गरीबी स्तर की महिलाओं के लिए सहायता प्रदान करके उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

लाडली बहना योजना के आवेदन कब शुरू होंगे?

लाडली बहना योजना के आवेदन के तीसरे राउंड से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है अनुमानित तौर पर यह 2026 में करवाए जा सकते हैं।

Leave a Comment