LIC Bima Sakhi Yojana: एलआईसी बीमा सखी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रूपए

देश की महिलाओं को सरकार की तरफ से आत्मनिर्भरता की तरफ लेकर जाया जा रहा है। ‌ऐसे में सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ बीमा सखी योजना को आरंभ किया है।

यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत लाभार्थी महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर नियुक्त किया जाता है। इस प्रकार से महिलाओं को फिर मुफ्त प्रशिक्षण और कमाई करने के मौके दिए जाते हैं। इस प्रकार से गांव में रहने वाली महिलाओं को सरकार स्वावलंबी बनाना चाहती है।

अगर आपको भी बीमा सखी योजना के बारे में जानकारी चाहिए ताकि आप अपना आवेदन जमा कर सकें तो इसके लिए आप हमारा यह लेख पूरा पढ़ सकतीं हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बीमा सखी बनने से जुड़ी हुई सारी जानकारी देंगे जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन जमा करने की पूरी प्रक्रिया।

एलआईसी बीमा सखी योजना 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा बीमा सखी योजना सरकार के सहयोग के साथ शुरू की गई है। योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान किया जाता है। साल 2024 में शुरू की गई इस योजना के माध्यम से सरकार का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के जरिए से महिलाओं को कम पढ़ी-लिखी होने पर भी इन्हें बीमा एजेंट बनने का मौका मिलता है। इस योजना का फायदा अर्ध-शहरी क्षेत्रों की और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को विशेष तौर से दिया जाता है।

तो जिन महिलाओं को इस योजना का फायदा देने के लिए चुना जाता है इन सबको 3 वर्षों तक आर्थिक सहायता सरकार से प्राप्त होती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रथम वर्ष में 7000 रूपए मासिक और द्वितीय वर्ष में 6 हजार की राशि हर महीने मिलती है। इस प्रकार से फिर आगे तीसरे साल में महिलाओं को 5000 रूपए प्रति महीने दिए जाते हैं।

LIC Bima Sakhi Yojana 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय जीवन बीमा निगम
योजना का नामएलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत9 दिसंबर 2024
उद्देश्यनिर्धन परिवारों की महिलाओं को वित्तीय तौर से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना
लाभबीमा सखी को 3 साल तक मासिक भत्ता
विशेष लाभार्थी अर्ध-शहरी क्षेत्रों की और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलायें
वेतन₹7000/-प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
Category Sarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/

एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य

एलआईसी बीमा सखी योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य निर्धन परिवारों की महिलाओं को वित्तीय तौर से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है। योजना के अंतर्गत सरकार ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां पर पिछड़े क्षेत्रों की और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं रहती हैं।

सरकार का ऐसा लक्ष्य है कि आने वाले सालों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को योजना का फायदा देकर बीमा सखी बनाया जाए। इस तरह से महिलाओं को एक सामाजिक पहचान भी सरकार देना चाहती है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लाभ

भारतीय जीवन बीमा निगम की इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ना केवल हर महीने कमाई के मौके मिलेंगे बल्कि सम्मानपूर्वक काम भी करने को मिलेगा जिसके तहत मिलने वाले फायदे कुछ इस प्रकार से हैं:-

  • महिलाओं को 3 सालों तक हर वर्ष के अनुसार वजीफा मिलेगा।
  • लाभार्थी महिलाओं को पहले वर्ष में 7000 दूसरे में 6000 और तीसरे वर्ष में 5000 रूपए की वित्तीय सहायता की जाती है।
  • महिलाओं को मुफ्त में बीमा एजेंट बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण पूरा करने के बाद फिर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं। ‌
  • ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद की जाती है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता

जो महिलाएं भारतीय जीवन बीमा निगम की इस योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहती हैं ताकि वे बीमा सखी बन सकें तो इसके लिए पात्रता कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-

  • आवेदिका महिला अनिवार्य तौर पर भारतीय नागरिक हो।
  • महिला की आयु 18 साल से ज्यादा हो।
  • आवेदन देने हेतु आवश्यक है महिला ने न्यूनतम दसवीं कक्षा पास कर ली हो।
  • ग्रामीण क्षेत्रों की और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं को योजना के तहत प्राथमिकता मिलेगी।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

एलआईसी बीमा सखी योजना में आपको अपना आवेदन जमा करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होती है:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा शुरू की गई योजना के लिए आपको आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां पर आपको इस पेज पर बीमा सखी हेतु आवेदन करने वाला विकल्प मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आवेदन फार्म में आपको सारी जानकारी जैसे आपका नाम, आपके घर का पता, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि को लिखना है।
  • इसके बाद जो भी दस्तावेज आपसे मांगे गए हैं इन सबको आपने अपलोड करना है।
  • आगे आपको सबमिट करने वाले बटन को दबाकर अपना एलआईसी बीमा सखी का फॉर्म जमा करना है।
  • अंत में आपको एक रसीद प्राप्त होगी आपको इसे डाउनलोड करके रख लेना है।

FAQs

एलआईसी बीमा सखी योजना के माध्यम से कौन सी महिलाओं को विशेष लाभ दिया जाता है?

जो महिलाएं ग्रामीण इलाकों में रहती हैं या फिर जो पिछड़े हुए इलाके में रहती है इन सबको विशेष फायदा दिया जाता है।

मैं बीमा सखी बनने के बाद कौन सा काम कर सकती हूं?

आप बीमा सखी बनने के बाद बीमा बेचने का काम करके अपनी कमाई कर सकती हैं।

क्या एलआईसीसी बीमा सखी बनने के लिए अधिक शिक्षा योग्यता की जरूरत होती है?

जी नहीं अगर आपने दसवीं कक्षा पास कर ली है तो आप इतनी योग्यता पर भी अपना आवेदन दे सकती हैं।

2 thoughts on “LIC Bima Sakhi Yojana: एलआईसी बीमा सखी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रूपए”

  1. Sir/मॅडम मुझे बिमा सखी योजना अंतर्गत 7000 मासिक वेतन मिळावं या साठी अर्ज करीत आहेत माझे वय 50 वर्ष असून मी बेरोजगार आहे तरी मला या योजना लाभ मिळावा ही नम्र विनंती 🙏

    Reply
  2. सर /मॅडम माझे नाव जयश्री पवार आहे मी बेरोजगार आहे माझे वय 50 वर्ष आहे तरी मला 7000 मासिक वेतन मिळावे या साठी मी अर्ज करीत आहे तरी मला बिमा सखी योजनाचा लाभ मिळावा ही विनंती

    Reply

Leave a Comment