आज के समय में मोबाइल केवल बात करने तक ही सीमित नहीं है क्योंकि यह अब कमाई करने का एक बहुत बड़ा साधन बन चुका है। यदि आपके पास स्मार्ट मोबाइल फोन है और इंटरनेट कनेक्शन है तो ऐसे में आप अपने घर से पैसे कमा सकते हैं।
इस प्रकार से आप अपने समय के अनुसार घर बैठे मोबाइल का उपयोग करके पार्ट टाइम या फुल टाइम आय अर्जित कर सकते हैं। मोबाइल से पैसे कमाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको इसमें कोई भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती है।
अगर आप मोबाइल से पैसे कमाने के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो आज के इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी हुई जानकारी देने जा रहे हैं। आज आपको हम बताएंगे कि मोबाइल से पैसे कमाने के कौन से 10 शानदार तरीके हैं जिनके जरिए से आप हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।
यूट्यूब चैनल बनाकर कमाई
यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो ऐसे में आप यूट्यूब चैनल बनाकर कमाई कर सकते हैं। दरअसल मोबाइल से पैसे कमाने का यह दुनिया भर का सबसे लोकप्रिय तरीका है। आप अपने मोबाइल से अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो रिकॉर्ड करके, एडिट करके फिर अपलोड कर सकते हैं।
तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी मनपसंद का कोई विषय चुनना होगा जैसे शिक्षा, कॉमेडी, कुकिंग, कहानी सुनाना इत्यादि। फिर आपको अपना चैनल बनाकर वीडियो डालना शुरू कर देना है। इस प्रकार से आपको 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करना जरूरी होगा।
इसके बाद आप अपने चैनल को मोनेटाइज करके ऐडसेंस के जरिए से हर महीने 10000 रूपए से लेकर 100000 रूपए तक की कमाई कर सकते हैं। शुरुआत में आपको कम कमाई हो सकती है लेकिन बाद में धीरे-धीरे आपका यूट्यूब चैनल कमाई करने का एक बढ़िया स्रोत बन सकता है।
अपनी स्किल बेचकर मोबाइल से कमाई
आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके अपनी स्किल बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं। तो अगर आपको वीडियो एडिटिंग, डाटा एंट्री, ग्राफिक डिजाइनिंग, ट्रांसलेशन जैसे काम करने आते हैं तो आप अपने इस स्किल को ऑनलाइन बेचकर कमाई कर सकते हैं। ऐसे बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जैसे कि फ्रीलांसर, अपवर्क, ट्रूलांसर जहां आप अपने स्किल के माध्यम से 5000 रुपए से लेकर 50000 रूपए तक आसानी से कमा सकते हैं।
मोबाइल से लिखकर कमाने का तरीका
यदि आप लिखना पसंद करते हैं तो ऐसी स्थिति में आप ब्लॉगिंग करके कमाई का एक अच्छा जरिया बना सकते हैं। ब्लॉगिंग के लिए आपको केवल अपने मोबाइल की आवश्यकता होगी। इस प्रकार से आप यदि फ्री में ब्लॉगिंग करना चाहते हैं तो आप blogger.com पर अपना ब्लॉग बना सकते हैं।
परंतु आप अगर चाहें तो आप थोड़े से पैसे खर्च करके वर्डप्रेस पर अपना ब्लॉग आरंभ कर सकते हैं। इस प्रकार से ब्लॉगिंग से आप मासिक रूप से 10000 रूपए से 40000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
मोबाइल से एफिलिएट मार्केटिंग करके कमाई
आप अपने मोबाइल के द्वारा एफिलिएट मार्केटिंग करके भी हर महीने अच्छे पैसे कमा सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग में आपको दूसरे लोगों के प्रोडक्ट को प्रमोट करना होता है।
इस प्रकार से जब कोई व्यक्ति आपके बताए गए प्रोडक्ट को खरीदता है तो इस पर आपको कमीशन मिलता है। एफिलिएट मार्केटिंग के लिए अमेजन, मीशो, फ्लिपकार्ट जैसे जाने माने प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप एफिलिएट मार्केटिंग करते हैं तो इससे आप हर महीने 5000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम और फेसबुक से कमाई
मोबाइल का उपयोग करके आप इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कई प्रकार से पैसे कमा सकते हैं। इस तरह से आप इंस्टाग्राम पर रील बना सकते हैं और इसके बदले में आपको इंस्टाग्राम बोनस प्रोग्राम से पैसे मिलते हैं।
साथ में आप अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अपने किसी प्रोडक्ट को या फिर सर्विस को बेच भी सकते हैं। इस तरह से आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड स्पॉन्सरशिप और पेड प्रमोशन के द्वारा 2 हजार रुपए से 50 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाकर कमाई
आप अपने स्मार्ट मोबाइल से ऑनलाइन पढ़कर भी कमाई कर सकते हैं। इस प्रकार से आप जिस विषय में बहुत अच्छे हैं आप इसे ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप वेदांतु, अनअकेडमी, चेग इंडिया पर ऑनलाइन ट्यूशन दे सकते हैं। ऑनलाइन पढ़ाकर आप हर महीने 8000 रूपए से 30000 रूपए शुरुआत में कमा सकते हैं।
कंटेंट राइटिंग करके मोबाइल से कमाई
अगर आपको लिखने की कला आती है तो ऐसे में कंटेंट राइटिंग करना आपके लिए एक बहुत अच्छा काम हो सकता है। दरअसल आज हर वेबसाइट को अच्छे लेखकों की तलाश रहती है। इस प्रकार से आप लिखकर हर महीने 10000 रूपए से 40000 रुपए तक कमा सकते हैं। इसके लिए आप इंटर्नशाला, लिंक्डइन, इंडीड आदि प्लेटफार्म के द्वारा लिखने का काम हासिल कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप के जरिए से पैसे कमाने का तरीका
वर्तमान समय में ऐसी बहुत सारी मोबाइल एप्लीकेशन जैसे मीशो और ग्लो रोड हैं जिनके जरिए से पैसे कमाए जा सकते हैं। इस प्रकार से रिसेलिंग एप्स के जरिए से आप बिना पैसे लगाए हर महीने 5000 रुपए से 20000 रूपए तक की कमाई कर सकते हैं।
तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में रिसेलिंग एप्स को डाउनलोड करना होगा। फिर आपको अपने चुने गए प्रोडक्ट को अपने जानने वाले लोगों में शेयर करना होगा। तो जब आपको कोई आर्डर आ जाए फिर आप अपना मुनाफा रखकर ऑर्डर पूरा कर सकते हैं।
मोबाइल से स्टॉक फोटो बेचकर कमाई
अगर आपको फोटोग्राफी करना अच्छा लगता है तो ऐसे में आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके फोटो खींचकर कमाई कर सकते हैं। इस प्रकार से आप अपना फोटो शटरस्टॉक, आईस्टॉक, एडोब स्टॉक जैसी वेबसाइटों पर बेच सकते हैं।
आपको केवल एक बार ही फोटो अपलोड करना होगा फिर आपको उससे बार-बार इनकम आएगी। मोबाइल से ऑनलाइन फोटो लेकर आप हर महीने 2000 रूपए से 20000 रूपए तक कमा सकते हैं।
मोबाइल से डिजिटल प्रोडक्ट्स बेचकर कमाई
आप अपने मोबाइल से डिजिटल प्रोडक्ट्स को बेचकर भी आसानी के साथ पैसे कमा सकते हैं। इस तरह से आप ई-बुक, ऑनलाइन कोर्सेज, स्टडी नोट्स इत्यादि को एक बार बनाकर बार-बार बेच सकते हैं। तो ऑनलाइन डिजिटल प्रोडक्ट को बेचकर 50000 रूपए तक की कमाई हर महीने की जा सकती है।
FAQs
मोबाइल से पैसे कमाने का कौन सा तरीका सबसे आसान और अच्छा है?
मोबाइल से पैसे कमाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका फ्रीलांसिंग और कंटेंट राइटिंग है।
क्या मोबाइल से पैसे कमाने के लिए मुझे निवेश करना होगा?
जी नहीं मोबाइल से पैसा कमाने के लिए आपको किसी प्रकार का निवेश नहीं करना होगा क्योंकि अधिकतर तरीके ऐसे हैं जिनमें किसी निवेश की आवश्यकता नहीं होती है।
मोबाइल से हर महीने कितनी कमाई की जा सकती है?
यह पूरी तरह से आपकी मेहनत, आपके कौशल और आपके समय पर निर्भर करता है। आप हर महीने हजारों रुपए से लेकर लाखों रुपए तक कमा सकते हैं।
