MPPCB Vacancy 2026: एमपी पीसीबी भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे युवा उम्मीदवार जो इंजीनियरिंग कर चुके हैं तथा इसी फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश में उन सभी के लिए मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नए पदों की भर्ती के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

बताते चलें कि इस महत्वपूर्ण भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर विज्ञापन भी जारी किया गया है जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरुष कोई की उम्मीदवार अस्सिटेंट इंजीनियर पद के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड की तरफ से भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 10 अप्रैल 2026 से शुरू करवाया गया है जिसके तहत उम्मीदवारों के लिए मई 2026 तक अनिवार्य रूप से अपने आवेदन कर देने होंगे जिसके बाद ही में भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए दावेदार होंगे।

एमपी पीसीबी भर्ती 2026

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से इस भर्ती के अंतर्गत अस्सिटेंट इंजीनियर के कुल 14 पदों की भर्ती करवाई जाने वाली है जिसके लिए उम्मीदवारों की योग्यताओं और अन्य विशेष पहलुओं पर महत्वपूर्ण ध्यान दिया जा रहा है।

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए सबसे पहले भर्ती की समस्या जानकारी से परिचित होना आवश्यक है ताकि बाद में उनके लिए किसी भी प्रकार की दुविधा या फिर समस्या का सामना न करना पड़े।

MPPCB Recruitment 2026 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
भर्ती का नामएमपी पीसीबी भर्ती
पद का नामअस्सिटेंट इंजीनियर
कुल पद14
शैक्षणिक योग्यतापोस्ट ग्रेजुएशन
आवेदन प्रारम्भ10 अप्रैल 2026
वेतन₹56,100
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mppcb.mp.gov.in/

एमपी पीसीबी भर्ती के लिए योग्यताएं

एमपी पीसीबी भर्ती के अंतर्गत असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए योग्यता संबंधी विवरण नीचे चरणबद्ध दिया गया है:-

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पर्यावरण इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने पर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का मेडिकल रूप से स्वास्थ्य होना भी बहुत ही आवश्यक है।
  • डिग्री के अलावा इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों से किसी भी अनुभव की मांग नहीं की गई है।
  • इस जानकारी को विस्तार पूर्वक जानने के लिए एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

एमपी पीसीबी भर्ती के तहत पद विवरण

CategoryTotal
UR (Unreserved)05
SC02
ST03
OBC03
EWS01
Total14

एमपी पीसीबी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से राज्य में आयोजित की गई एमपी पीसीबी भर्ती के अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹500 से लेकर ₹900 तक का आवेदन शुल्क लागू किया गया है।

इसके अलावा अगर हम आरक्षित श्रेणी जैसे अनुसूचित जाति या फिर अनुसूचित जनजाति तो उम्मीदवारों की बात करें तो उनके लिए 150 रुपए से लेकर ₹250 तक के आवेदन शुल्क का ही भुगतान करना होगा। इस शुल्क को किसी भी यूपीआई या फिर नेट बैंकिंग के द्वारा पे कर सकते हैं।

एमपीसीबी भर्ती के लिए आयु सीमा

एमपीपीसीबी भर्ती का आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा इस प्रकार से लागू है:-

  • भर्ती के अंतर्गत न्यूनतम आयु सीमा को 21 वर्ष से शुरू किया गया है।
  • 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र है।
  • आरक्षण के तौर पर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की ऊपरी छूट भी दी जा रही है।
  • आयुसीमा की गणना उम्मीदवारों की हाई स्कूल की अंक सूची के आधार पर की जाएगी।

एमपी पीसीबी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से आयोजित की गई भर्ती के अंतर्गत जो भी उम्मीदवार आवेदन करते हैं उनके चयन प्रक्रिया मुख्य तौर पर दो चरणों के माध्यम से पूरी करवाई जाएगी इसके पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा।

जो भी उम्मीदवार अपने प्रदर्शन के आधार पर इस सीबीटी परीक्षा के अंतर्गत सफल होते हैं उन सभी के व्यक्ति के साक्षात्कार करवाए जाएंगे। अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए चयन प्रक्रिया और सिलेबस संबंधी जानकारी को भर्ती के नोटिफिकेशन के माध्यम से जान सकते हैं।

एमपी पीसीबी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

  • एमपी पीसीबी भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.mppcb.mp.gov.in/ पर पहुंचे।
MPPCB Vacancy
  • वेबसाइट पर भर्ती वाला अनुभाग मिलेगा जिसमें एंटर करें।
  • यहां पर एमपीसी की भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा जिसे क्लिक करते हुए आगे बढ़े।
MPPCB Vacancy
  • अब भर्ती की पूरी जानकारी को चेक करते हुए अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अगर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट नहीं है तो उसे पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
MPPCB Vacancy
  • फॉर्म भर जाता है तो डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हुए वापस आ जाएं इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।

FAQs

एमपी पीसीबी असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए वेतनमान क्या है?

एमपी पीसीबी असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए ₹56100-177500 प्रति माह वेतनमान निश्चित है।

एमपीसीबी भर्ती में सबसे ज्यादा पद किस श्रेणी के लिए है?

एमपीपीसीबी भर्ती में सबसे ज्यादा पद अनारक्षित श्रेणी के लिए है जो की कुल 5 पद है।

एमपी पीसीबी भर्ती एग्जाम पैटर्न कैसे जाने?

एमपीपीसीबी की भर्ती का एग्जाम पैटर्न ऑनलाइन नोटिफिकेशन के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment