पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 1,20,000 रुपए के लिए नए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है। तो जिन लोगों के पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है वे योजना का लाभ ले सकते हैं। दरअसल हमारी केंद्र सरकार के द्वारा काम कमाई वाले लोगों को योजना के जरिए से सुरक्षित मकान उपलब्ध कराया जाता है।

पीएम आवास योजना के लिए वे सब लोग पंजीकरण करने की पात्रता रखते हैं जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं और कच्चे या फिर टूटे-फूटे घर में रहते हैं। यह योजना पूरे देश के नागरिकों के लिए लाई गई है इसलिए शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों के लोग फॉर्म भर सकते हैं।

अगर आपको पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है तो इसके लिए हमारा यह आर्टिकल पढ़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि कैसे आप पंजीकरण करके पक्के घर के लिए भारत सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं।

पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत उन सब भारतीय नागरिकों के लिए की गई है जो कच्चे या फिर टूटे-फूटे अथवा खस्ता हालत घरों में रहते हैं। सरकार उन सबको पक्के और सुरक्षित घर के लिए अनिवार्य सहायता करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

इसलिए अब किसी भी गरीब व्यक्ति को झुग्गी-झोंपड़ी में या फिर टूटे हुए घर में रहने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल सभी पात्रता रखने वाले नागरिक चाहे वे शहर में रहते हो या फिर गांव में वे घर बनाने के लिए सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं।

पक्का मकान बनाने के लिए गांव के लोगों को 120000 रुपए और शहरी लोगों को ढाई लाख रुपये पंजीकरण करने पर मिलते हैं। लेकिन इस योजना के अंतर्गत वही लोग फायदा उठा सकते हैं जो सही समय पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करते हैं।

PM Awas Yojana Registration 2026 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री आवास योजना
लेख का नामपीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
वर्ष2026
लाभघर बनाने के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता
प्रथम क़िस्त की राशि₹40000
आयु18 वर्ष से अधिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/

पीएम आवास योजना के लाभ

पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आप सभी को जो फायदे प्राप्त हो सकते हैं इनके बारे में जानकारी निम्नलिखित कुछ इस तरह से दी गई है –

  • कम आमदनी वाले लोगों को पक्के घर के लिए सरकार आर्थिक मदद करती है।
  • जो लोग वर्तमान समय में झोपड़ीं में या फिर टूटे हुए घर में रह रहे हैं इनको पक्का घर बनाने में सहायता की जाती है।
  • वित्तीय रूप से कमजोर परिवारों को अब सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।
  • घर के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता

यदि आप पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको निम्नलिखित बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करने की जरूरत होगी –

  • पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन वही कर सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं।
  • जिन लोगों के पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है इन सबको आवेदन देने हेतु पात्र माना गया है।
  • भारत के ऐसे नागरिक जो अपने परिवार के साथ कच्चे घरों में रहते हैं इन सबको योजना का लाभ दिया जाता है।
  • घर का कोई भी सदस्य ना तो सरकारी नौकरी में हो और ना ही आयकर जमा करने वाला हो।
  • आवेदक की आमदनी सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए।

पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको जितने भी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन सबकी जानकारी हम निम्नलिखित दे रहे हैं ताकि आप सारे दस्तावेज बनवाने के बाद ही आवेदन जमा करें –

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • टूटे घर की फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

देश के जो भी लोग पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सबसे शुरुआत में आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर चले जाना है।
  • यहां पर आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा आपको इसमें ध्यान से पंजीकरण का विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारी को दर्ज करके अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • आगे फिर आपको अपना आधार कार्ड का नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा आपको इसे सत्यापित कर लेना है।
  • इस तरह से फिर आपके सामने पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसे आपको भरना होगा।
  • पंजीकरण फार्म को भरने के बाद फिर आपको मांगे गए सारे दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड कर देने होंगे।
  • अंत में आपको अपना प्रधानमंत्री आवास योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करके प्राप्त हुए पंजीकरण नंबर को सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

पीएम आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को कौन पूरा कर सकता है?

भारत में रहने वाले शहरी व ग्रामीण नागरिक जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है और जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं इस योजना हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।

मैं शहर में रहता हूं तो मुझे योजना के तहत कितनी आर्थिक मदद सरकार से मिलेगी?

अगर आप भारत के किसी शहर के नागरिक हैं तो ऐसी स्थिति में पक्का कर बनाने के लिए आपको ढाई लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता सरकार से मिल सकती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना रजिस्ट्रेशन करने के लिए मुझे कौन सी वेबसाइट पर जाना होगा?

पीएम आवास योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको केवल योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना होगा।

Leave a Comment