प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आम नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी योजना है इस योजना के माध्यम से आम नागरिकों को खाद्यान्न सहायता प्राप्त होती है जिसकी वजह से देश में निवास करने वाले गरीब परिवार मिलने वाली खाद्य सामग्री को उपयोग में लेकर खाना बना पाते हैं तथा अपना जीवन व्यतीत कर पाते हैं और अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण कर पाते हैं। यह योजना देश की एक महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है।
देश में अनेक नागरिक मौजूद है जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की हुई है तथा इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को अलग-अलग प्रकार की खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है जिसमें गेहूं प्रदान किए जाते हैं चावल तथा चीनी और अन्य आवश्यक सामग्रियां भी प्रदान की जाती है वहीं किसी भी नागरिक से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है निशुल्क ही सभी सामग्रियां मिलती है।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना 2025
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से संबंधित मिलने वाली जानकारी के अनुसार देश के अंतर्गत लगभग करोड़ों लोगों को हर महीने इस योजना का लाभ मिलता है वही सभी नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचता रहे इसके लिए सरकार ने जगह-जगह पर राशन वितरण करने वाली दुकाने भी खुलवाई हुई है जहां पहुंचकर ही नागरिक को राशन कार्ड दिखाना होता है और राशन सामग्री लेकर आनी होती है।
वही नागरिकों के लिए सरकार अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है जिसकी वजह से नागरिकों को आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग प्रकार का कम ज्यादा लाभ मिलता है। इस योजना में परिवार के सभी सदस्यों का नाम जुड़ता है और सभी के नाम की राशन सामग्री हर महीने प्रदान की जाती है।
Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग |
| योजना का नाम | पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना |
| योजना की शुरुआत | अप्रैल 2020 |
| पात्रता | समस्त बीपीएल धारक परिवार |
| लाभ | प्रतिव्यक्ति 5 किलो निशुल्क राशन सामग्री |
| लाभार्थी | सभी भारतीय पात्र नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dfpd.gov.in/ |
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का उद्देश्य
भारत सरकार चाहती है कि देश के अंतर्गत कोई भी नागरिक भूखा ना रहे इसी उद्देश्य के साथ में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है तथा इस योजना का लाभ लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। गांव तथा शहरी इलाकों सभी में रहने वाले नागरिकों तक इस योजना का लाभ मिल रहा है वही जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करना होगा तथा राशन कार्ड बनवाना होगा।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभ
- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो गेहूं मिलते हैं।
- इस योजना में राशन सामग्री मिल जाने की वजह से व्यक्ति को राशन सामग्री खरीदने के लिए खर्चा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
- बचत होने वाली राशि का उपयोग अन्य जरूरत के लिए किया जा सकता है।
- पूरे देश के अंतर्गत सभी इलाकों में निवास करने वाले नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है ऐसे में कहीं से भी नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- गरीब मजदूर महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सभी को इस योजना में लाभ मिलता है।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए योग्यता
- नागरिक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- राशन कार्ड बना होना चाहिए।
- कुछ राज्यों में आय को लेकर नियम निर्धारित किए हुए है तो उसी अनुसार आय होनी चाहिए।
- आम नागरिक, किसान, मजदूरी करने वाले नागरिक तथा इस प्रकार के सभी नागरिक इस योजना के लिए योग्य है।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार का विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिक को राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।
- राशन कार्ड बनवाने के लिए राज्य में मौजूद संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदक से संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब पूरे फॉर्म को कंप्लीट करें जिसमें व्यक्तिगत संपूर्ण जानकारी परिवार के सदस्यों की जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी को ध्यान से भरे।
- पूरी जानकारी को अच्छे से चेक भी करें और दस्तावेज सभी अपलोड करें।
- फिर फॉर्म को सबमिट करना होगा और सबमिट करने पर राशन कार्ड के लिए आवेदन हो जाएगा फिर राशन कार्ड मिल जाएगा।
- राशन कार्ड मिल जाने के बाद में नजदीकी राशन कार्ड वितरण करने वाली दुकान पर जाकर आसानी से इस योजना से राशन सामग्री प्राप्त की जा सकेगी।
FAQs
मेरा राशन कार्ड बना हुआ है क्या मुझे अलग से पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आवेदन करने की आवश्यकता है?
जी नहीं आपको कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है डायरेक्ट ही इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
क्या हर महीने ही फ्री राशन मिलेगा?
जी हां इस योजना के माध्यम से हर महीने ही फ्री में राशन सामग्री मिलती है।
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए कौन पात्र है?
ऐसे नागरिक जो कि आयकर को जमा नहीं करते हैं और गरीब है वह सभी इस योजना के लिए पात्र हैं।
