PM Kisan Yojana eKYC Update: पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी ऑनलाइन अपडेट होना शुरू

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। सरकार ने अब तक लाभार्थी किसानों को इस योजना के अंतर्गत 21 किस्तें प्रदान कर दी है और अब अगली किस्त की राशि भी प्रदान की जाएगी। सरकार की तरफ से इस योजना को लेकर अनेक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए जाते हैं और इसी बीच सरकार ने नागरिकों के लिए ईकेवाईसी का अपडेट भी जारी किया हुआ है।

इस अपडेट की जानकारी को हासिल करके काफी किसानों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवाई है और इसी प्रकार सभी वंचित किसानों को भी ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवानी होगी क्योंकि ई केवाईसी को करवाना अनिवार्य कर दिया गया है और इसी वजह से वंचित किसान जो भी बिना किसी समस्या के इस योजना का लाभ लंबे समय तक प्राप्त करना चाहते हैं वह ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करें।

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट 2025

देश के अंतर्गत पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है पहले की तुलना में अब इस योजना के अंतर्गत काफी किसान बढ़ चुके हैं जिसकी वजह से अब ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन भारत सरकार के द्वारा ईकेवाईसी नहीं करवाने की वजह से ऐसे किसानों की किस्त में रोक लगाई जा सकती है और फिर किस्त की राशि नहीं मिलेगी।

ईकेवाईसी की प्रक्रिया सभी नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरी कर सकते हैं या फिर जिन्हें स्वयं से ई केवाईसी करनी नहीं आती है वह नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या फिर ईमित्र की दुकान पर जाकर वहां से भी ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करवा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे केवाईसी करवाते समय मांगी जाने वाली आवश्यक जानकारी सही दर्ज करनी है इससे केवाईसी फेल नहीं होगी।

PM Kisan Yojana eKYC 2025 Overview

विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
योजना का नामपीएम किसान योजना
लेख का प्रकारई-केवाईसी अपडेट
योजना की शुरुआतफरवरी 2019
लाभप्रतिवर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता
क़िस्त की राशि₹2000
ई-केवाईसी का उद्देश्यपात्रता की जांच कर अपात्र लोगो को हटाना
ई-केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.pmkisan.gov.in/

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

इस योजना से जुड़ने वाले सभी लाभार्थी किसानों को इस योजना में अब अगली किस्त 22वीं मिलेगी जिसमें सभी लाभार्थियों को 2000 रूपये की राशि प्राप्त होगी और यह किस्त की राशि फरवरी या मार्च के महीने में प्रदान की जा सकती है इसलिए फरवरी या मार्च के महीने में किसान राशि को चेक करने के लिए तैयार रहे वहीं सरकार के द्वारा किस्त प्रदान करने से पहले आधिकारिक रूप से सूचना भी दी जाएगी।

पीएम किसान योजना के लाभार्थी

सीमांत और छोटे किसान जिनके नाम पर कृषि भूमि मौजूद है और भारतीय नागरिक है वह सभी इस योजना के लाभार्थी है इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इस योजना का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं लेकिन जिन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। नागरिक की नौकरी नहीं होनी चाहिए ना ही नागरिक आयकर जमा करने वाले होने चाहिए क्योंकि ऐसे नागरिकों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।

पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि

इस योजना में प्रत्येक लाभार्थी किसान को एक समान राशि प्रदान की जाती है और यह राशि 6000 रूपये की तय की हुई है। लेकिन सरकार पूरी राशि एक साथ प्रदान ना करके अलग-अलग 3 किस्तों में राशि प्रदान करती है जिसमें किसानों को हर बार 2000 रूपये की किस्त प्राप्त होती है।

पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी का उद्देश्य

भारत सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वास्तव में किसानों तक ही इस योजना का लाभ पहुंच रहा है या फिर कोई अन्य नागरिक फर्जीवाडा करके इस योजना का लाभ ले रहे हैं फर्जी लाभार्थियों को इस योजना से हटाने के लिए तथा लाभ सीधे सही खाते में भेजने के लिए और गलत जानकारी और डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन को रोकने के लिए तथा किसानों की पहचान करने के उद्देश्य से ही सरकार ने ई केवाईसी को करवाना अनिवार्य किया है।

पीएम किसान योजना ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें?

  • पीएम किसान योजना की ई केवाईसी हेतु गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान योजना का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
  • अब होम पेज पर किसान कॉर्नर के सेक्शन में पहुंचकर केवाईसी के विकल्प का चयन करें।
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा लॉगिन करें और आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा तो ओटीपी को दर्ज करें तथा केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करें।
  • अब कुछ समय इंतजार करना होगा जिसके बाद में केवाईसी अपडेट हो जाएगी।
  • नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी ईकेवाईसी करवाई जा सकती है तो वहां से भी बायोमेट्रिक केवाईसी करवा सकते हैं।

FAQs

पीएम किसान योजना क्या हैं?

यह भारत सरकार की एक ऐसी योजना है जो की सीमांत और छोटे किसानों के लिए शुरू की गई है और इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

पीएम किसान योजना की केवाईसी मोबाइल से कैसे होगी?

मोबाइल में पीएम किसान योजना का आधिकारिक पोर्टल ओपन करके या फिर ऐप को डाउनलोड करके उसके माध्यम से ई केवाईसी की जा सकती है।

क्या पीएम किसान योजना के लिए बायोमेट्रिक केवाईसी भी करवा सकते हैं?

जी बिल्कुल पीएम किसान योजना के लिए बायोमेट्रिक केवाईसी भी करवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आवश्यक डिवाइस होना चाहिए नहीं होने पर दुकान पर जाकर केवाईसी करवानी होगी।

Leave a Comment