अगर आप भारत के एक किसान हैं और आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठा रहे हैं तो आपको अगली किस्त का बैचेनी के साथ जरूर इंतजार होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसानों को योजना के अंतर्गत हर चार महीने के अंतराल में सरकार से 2000 रूपए की किस्त का फायदा मिलता है।
इस राशि का इस्तेमाल किसान अपनी व्यक्तिगत या फिर अपनी खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करते हैं। तो ऐसे में अब जब किसानों को 22 किस्तों का फायदा बिना कैसी कठिनाई के सरकार ने बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया है तो किसान 23वीं किस्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना का पैसा कब आएगा तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको शुरू से अंत तक पढ़ना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली इंस्टॉलमेंट से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी विस्तार से बताएंगे।
पीएम किसान योजना का पैसा कब आएगा 2026
लाखों करोड़ों किसान वर्तमान समय में यही इंतजार कर रहे हैं कि इन्हें पीएम किसान योजना का पैसा कौन सी तारीख को मिलेगा। तो आपको हम यह जानकारी के लिए बता दें कि अब तक किसान 22 किस्तों का फायदा सरकार से प्राप्त कर चुके हैं।
तो सरकार ने पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ किसानों को 13 मार्च वाले दिन जारी किया था। ऐसे में अगर हम इस किस्त का नियम देखें तो हर चार महीने के बाद एक किस्त सरकार जारी करती है। इसलिए यदि हम इस हिसाब को देखते हैं तो 23वीं किस्त किसानों को जून या जुलाई के महीने में मिल सकती है।
PM Kisan Yojana 23rd Installment 2026 Overview
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम किसान योजना |
| लेख का नाम | पीएम किसान योजना का पैसा कब आएगा |
| वर्ष | 2026 |
| लाभ | ₹6000 /- प्रतिवर्ष |
| आगामी क़िस्त | 23वीं |
| क़िस्त की राशि | ₹2000 |
| हस्तांतरण | सीधे बैंक खाते में |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान योजना की जानकारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक उम्मीद की रोशनी है। इस योजना के जरिए से किसानों को भारत सरकार के द्वारा हर वर्ष तीन बार दो-दो हजार रुपए की एक किस्त बैंक खाते में भेजी जाती है।
तो पीएम किसान योजना के द्वारा किसानों को हर साल कुल लाभ 6000 रूपए का मिलता है। यह राशि किसानों को इनकी खेती से संबंधित कार्यों को पूरा करने में काफी विशेष भूमिका निभाती है। किसान अपनी खेती के लिए बीज, उर्वरक, खाद जैसे जरूरी सामान को इन पैसों का प्रयोग करके खरीद सकते हैं।
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब होगी जारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आने वाले समय में 23वीं किस्त का लाभ प्रदान किया जाएगा। लेकिन सभी किसानों के मन में यही सवाल आमतौर पर रहता है कि किस्त कौन सी तारीख तक आ सकती है।
तो इस किस्त के जारी होने की संभावना जून या फिर जुलाई के महीने में है। परंतु पैसा कौन सी तारीख को बैंक खाते में भेजा जाएगा इस बारे में अभी सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इसलिए किसानों को चाहिए कि अभी सही समय का इंतजार करें क्योंकि हर चार महीने के अंतराल में ही किस्त हस्तांतरित होती है इससे पहले नहीं। तो अब आपको नियमित रूप से पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर ताजा जानकारी को देखते रहना चाहिए।
पीएम किसान योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए आवश्यक बातें
पीएम किसान योजना का पैसा प्राप्त करने हेतु आप सभी किसानों को बहुत सी चीजों को पूरा करना होगा जैसे –
- सभी लाभार्थी बनाए गए किसानों को 23वीं किस्त के जारी होने से पहले अपनी ईकेवाईसी को पूरा करना जरूरी है।
- जिन किसानों ने अभी तक भू सत्यापन नहीं करवाया है इनको भी अगली किस्त का फायदा लेने के लिए इस कार्य को तुरंत करना चाहिए।
- यदि आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो इस कार्य को भी आपको समय पर पूरा करना चाहिए।
- अगर किसी किसान के बैंक खाते का डीबीटी सक्रिय नहीं है तो वह भी चालू करना जरूरी है।
पीएम किसान योजना 23वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में 23वीं किस्त का पैसा हस्तांतरित होगा या नहीं तो ऐसे में आप अपना स्टेटस कुछ इस प्रकार से चेक कर सकते हैं –
- सबसे शुरुआत में आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।

- मुख्य पेज पर पहुंचने के बाद आपको फार्मर्स कॉर्नर में चले जाना है।
- यहां पर अब आपको नो योर स्टेटस वाले विकल्प को ढूंढ कर फिर इसको दबाना है।

- इसके बाद आपको अपनी पंजीकरण संख्या और दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब यहां पर आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका वर्तमान समय में स्टेटस क्या है।
- यदि आपकी ई-केवाईसी या भूमि सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है तो आपको इसे तुरंत पूरा करना होगा।
FAQs
पीएम किसान योजना का पैसा कब आएगा?
पीएम किसान योजना का पैसा जून के अंत या फिर जुलाई के शुरुआती सप्ताह में आ सकता है।
क्या 23वीं किस्त का पैसा पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है?
जी हां 23वीं किस्त का पैसा पाने के लिए आपको ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है।
मैं अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?
आप अपने स्टेटस को पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी के साथ चेक कर सकते हैं।
