पीएम स्वनिधि योजना में नागरिकों को लोन की राशि प्रदान की जाती है और मिलने वाली लोन की राशि नागरिकों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित होती है। लाखों लोग इस योजना से लोन को प्राप्त कर चुके हैं और अभी भी नागरिकों के द्वारा लोन की राशि को प्राप्त करने के लिए इस योजना में आवेदन किया जाता है इसी प्रकार पात्र सभी नागरिक जिन्हें भी लोन की जरूरत है वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह योजना वर्ष 2020 से चलाई जा रही है और सरकार ने आधिकारिक रूप से इस योजना को लेकर जानकारी जारी की हुई है कि वर्ष 2030 तक इस योजना का लाभ नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। इस योजना पर खर्च करने के लिए सरकार ने एक बड़ा बजट भी बनाया हुआ है। देश के अलग-अलग क्षेत्र में निवास करने वाले जो भी नागरिक बिजनेस के लिए लोन लेना चाहते हैं वह इस योजना से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
पीएम स्वनिधि योजना 2025
आजकल बैंकों के माध्यम से तथा अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों के माध्यम से लोन मिल जाता है लेकिन अनेक ऐसे नागरिक हैं जिन्हें लोन नहीं मिल पाता है और लोन लेने में अलग-अलग प्रकार की समस्याएं आती है। इन्हीं कुछ समस्याओं को देखते हुए सरकार ने नागरिकों के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की है तथा स्ट्रीट वेंडर्स को इस योजना के जरिए बैंक खाते में लोन की राशि मिलती है।
इस योजना का आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया हुआ है जिसे अपने स्मार्टफोन में ओपन करके आवेदन फॉर्म को भरना होता है। बिना गारंटी के आज लोन नहीं मिल पाता है लेकिन यह एक ऐसी योजना है जिसमें बिना गारंटी के ही नागरिक को लोन दे दिया जाता है और आवेदन के लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाता है। वही लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लगती है।
Pradhan Mantri Svanidhi Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम स्वनिधि योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2020 |
| लाभ | 50000 रूपए तक का लोन |
| ब्याज दर | 7% से लेकर 12% तक |
| भुगतान अवधि | 18 से 24 महीने |
| लाभार्थी | भारत के सभी पात्र नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pmsvanidhi.mohua.gov.in/ |
पीएम स्वनिधि योजना में कितना मिलेगा लोन
पीएम स्वनिधि योजना में एक समान सभी नागरिकों को लोन की राशि मिल सके इसके लिए सरकार ने एक निश्चित राशि तय की हुई है। जो की 10000 रूपये से लेकर 50000 रूपये तक की है। पहली बार आवेदन करने पर इस योजना में 10000 रुपए का लोन दूसरी बार में 20000 रूपये का लोन और तीसरी बार में सीधा 50000 रूपये तक का लोन दिया जाता है। जिन व्यक्तियों को इतना ही लोन चाहिए वह आवेदन कर सकते हैं।
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ब्याज दर और भुगतान अवधि
इस लोन को लेने पर ब्याज दर 7% से लेकर 12% तक की लगाई जाएगी जिसमें ब्याज में सब्सिडी 7% तक की मिलेगी जो की सरकार की और से प्रदान की जाएगी। यानी कि इस योजना में नागरिकों को कम ब्याज दर पर ही लोन मिल जाएगा वही पहली बार लिया जाने वाला लोन 12 महीनो में चुकाना होगा और दूसरी और तीसरी बार लिया जाने वाला लोन 18 से 24 महीनो के बीच में चुकाना होगा।
पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- वेंडर सर्टिफिकेट
- पैन कार्ड, आदि
पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए पीएम स्वनिधि योजना का आधिकारिक पोर्टल डिवाइस में ओपन करें।
- अब जरूरी जानकारी को जानकर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करते हुए किसी भी विकल्प का चयन करके लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को खोल लेना है और स्वयं की संपूर्ण जानकारी दर्ज कर देनी है।
- आधार कार्ड पैन कार्ड तथा अन्य दस्तावेजों की भी जानकारी मांगी जाएगी तो एक-एक करके पूरी जानकारी दर्ज करें।
- लोन के लिए एलिजिबल होने पर स्क्रीन पर जानकारी आ जाएगी जिसमें देख लेना है कि कितना लोन मिल रहा है ब्याज दर क्या है और अन्य जानकारियां क्या है।
- फिर आवेदन फॉर्म कंप्लीट करके आगे सबमिट कर देना है और अप्रूवल को लेकर इंतजार करना है।
- अप्रूवल मिलने पर जितना लोन अप्रूव होगा वह बैंक खाते में आ जाएगा।
FAQs
क्या पीएम स्वनिधि योजना अभी भी उपलब्ध है?
जी हां पीएम स्वनिधि योजना अभी भी उपलब्ध है आवेदन करके इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी कौन है?
कपड़े बेचने वाले, सब्जी वाले, नाश्ते की दुकान वाले, उपयोगी वस्तुएं देने वाले, फूल फल सभी की दुकान चलाने वाले नागरिक इस योजना के लाभार्थी हैं।
मुझे लोन किस योजना से मिल सकता है?
यदि आप पात्र होते हैं तो ऐसी स्थिति में पीएम स्वनिधि योजना से आपको लोन मिल सकता है।
