शिक्षा मंत्रालय ने देश के अंतर्गत प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना लागू की हुई है यह योजना केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति वाली योजना है सरकार ने इस योजना की शुरुआत ऐसे छात्रों के लिए की है जो की आर्थिक रूप से कमजोर है। इस योजना की वजह से छात्रवृत्ति मिलती है और छात्रवृत्ति मिलने की वजह से विद्यार्थी शिक्षा को हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति की राशि को उपयोग में ले पाते हैं।
वर्तमान में शिक्षा सभी के लिए जरूरी हो गई है लेकिन शिक्षा हासिल करने में ज्यादा समस्याएं गरीब विद्यार्थियों को देखने को मिलती है क्योंकि पैसे मौजूद नहीं होने की वजह से उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ती है लेकिन अब अनेक योजनाओं का संचालन करके विद्यार्थियों तक आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है जिसकी वजह से अनेक विद्यार्थी आगे बढ़ रहे हैं। उन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना भी शामिल है।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2025
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना में मिलने वाली राशि विद्यार्थियों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होती है क्योंकि विद्यार्थी राशि का उपयोग शैक्षणिक शुल्कों को जमा करने के लिए तथा आवश्यक अन्य खर्चों के लिए कर पाते हैं। इस योजना का लाभ सभी विद्यार्थियों को नहीं मिलता है बल्कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों को हासिल करने के बाद में आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को मिलता है।
हर साल इस योजना का लाभ अनेक विद्यार्थियों तक पहुंचता है वहीं अनेक विद्यार्थी इस योजना के लाभ से वंचित भी रह जाते हैं क्योंकि इस योजना की जानकारी अभी भी अनेक विद्यार्थियों के पास नहीं है लेकिन अब जानकारी भी हासिल हो जाएगी और फिर इस योजना में मिलने वाली राशि भी प्राप्त की जा सकेगी। युवा इस योजना की वजह से राशि को प्राप्त करके आगे की पढ़ाई को जारी रख सकते हैं।
PM Uchchatar Shiksha Protsahan 2025 Overview
| विभाग का नाम | उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) |
| योजना का नाम | पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| योजना की शुरुआत | जून 2023 |
| लाभ | ₹20000 तक की छात्रवृत्ति |
| योग्यता | 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarships.gov.in |
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना में मिलने वाली सहायता राशि
इस योजना में स्नातक के छात्रों को 12000 रूपये की राशि प्रतिवर्ष प्राप्त होगी वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 20000 रूपये की राशि मिलेगी। इस राशि का भुगतान छात्रवृत्ति के रूप में छात्रों के बैंक खाते में किया जाता है और सभी छात्रों को एक समान ही छात्रवृत्ति की राशि मिलती है।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का फायदा
इस योजना की वजह से छात्रों को यह फायदा होगा कि वह नौकरी पाने के अपने सपने को पूरा कर सकेंगे वहीं दूसरी तरफ जो केवल पढ़ाई को पूरी करना चाहते हैं वह पढ़ाई को भी पूरी कर सकेंगे क्योंकि कहीं ना कहीं यह राशि उनके लिए इन कामों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित होगी और इतनी राशि के लिए उन्हें परेशान नहीं होना होगा। वही परिवार पर भी आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता
- 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हुए होने चाहिए।
- मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ही एडमिशन लिया हुआ होना चाहिए।
- परिवार की सालाना आय 4.5 लाख रूपये से कम की होनी चाहिए।
- किसी अन्य स्कॉलरशिप योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- कॉलेज यूनिवर्सिटी में नामांकन का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र
पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को सर्च करके पोर्टल पर चले जाएं।
- पोर्टल पर व्यक्तिगत विवरण को दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी के जरिए लॉगिन करें।
- फिर आवेदन फॉर्म खुलने पर आवेदन फॉर्म में स्टेप बाय स्टेप जानकारी को दर्ज करें।
- जानकारी के अलावा दस्तावेज को अपलोड करें।
- पूरे फॉर्म को चेक भी करें और फिर संपूर्ण स्टेप्स कंप्लीट हो जाने पर फॉर्म को अंत में सबमिट करें।
FAQs
मैं अन्य योजना से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहा हूं क्या मैं आवेदन कर सकता हू?
यदि आपको अन्य योजना से छात्रवृत्ति मिल रही है तो ऐसी स्थिति में आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
क्या उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने का कोई तरीका है?
इस योजना के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा लेकिन नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर वहां से आवेदन करवाया जा सकता है।
मुझे पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा या नहीं?
इस योजना के लिए आवेदन करने पर यदि आप पात्र पाए जाते हैं तो इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
