PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेंगे 15000 रूपए

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना केंद्र सरकार के द्वारा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए शुरू की जाने वाली योजना है। यह योजना केंद्र सरकार ने देश में 1 अगस्त 2025 को लागू की थी। जो भी नागरिक वर्तमान समय में पहली नौकरी ज्वाइन करना चाहते हैं उन सभी के लिए यह योजना सबसे ज्यादा लाभदायक है।

इस योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की है और वर्ष 2027 तक युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा इस योजना के माध्यम से लाभ मिलने की वजह से अनेक युवाओं की रुचि प्राइवेट सेक्टर में नौकरी को लेकर बढ़ेगी वहीं कंपनी और नौकरी पाने वाले युवाओं दोनों को ही फायदा होगा। आज इस लेख में इस योजना की पूरी जानकारी जानने को मिलेगी इसलिए जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना 2025

मोदी सरकार की यह एक ऐसी योजना है जिसमें युवाओं को पहली बार नौकरी ज्वाइन करने पर 15000 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। वही नौकरी देने वाली कंपनी को 3000 प्रति कर्मचारी के प्रदान किए जाएंगे। इस योजना की वजह से युवा पीएफ के सदस्य बनेंगे। सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य 2 साल में 3.5 करोड़ रोजगार विकसित करना है। और इसी उद्देश्य को लेकर सरकार नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचा रही है।

सरकार ने यह योजना पहले अलग नाम से लांच की हुई थी लेकिन फिर सरकार ने इस योजना को नया नाम दे दिया है। इस योजना के लिए किसी भी नागरिक को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है बल्कि जैसे ही कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट खुलता है उसके बाद में वह इस योजना के लिए पात्र हो जाते हैं। हालांकि पात्रता के कुछ नियम बनाए हुए हैं जो कि आगे जानने को मिलेंगे।

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rojgar Yojana 2025 Overview

विभाग का नामश्रम और रोजगार मंत्रालय
योजना का नामपीएम विकसित भारत रोजगार योजना
योजना की शुरुआत1 अगस्त 2025
लाभनौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15000
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड
कंपनी का नियुक्ति पत्र
बैंक खाता पासबुक
ईपीएफओ का यूएएन नंबर
लाभार्थीकर्मचारी / नियोक्ता
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmvbry.labour.gov.in/

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की विशेषताएं

  • इस योजना में अलग-अलग दो किस्तों में राशि प्रदान की जाती है जिसमें पहली किस्त कंपनी में 6 महीने पूरे करने पर कर्मचारियों के बैंक खाते में भेज दी जाती है।
  • वहीं दूसरी किस्त 12 महीने पूरे होने पर तथा जरूरी संबंधित कार्य पूरा होने पर भेज दी जाती है।
  • राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में आती है।
  • 15000 रूपये की राशि का उपयोग नागरिक जरूरत के अनुसार कहीं पर भी कर सकेंगे क्योंकि राशि का उपयोग करने के लिए कर्मचारियों को पूरी तरीके से छूट मिलेगी।

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • पहली बार जो भी नागरिक ईपीएफओ से जुड़ने वाले हैं वह सभी इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • कंपनी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में रजिस्टर्ड अवश्य होनी चाहिए।
  • जो भी कर्मचारी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनकी ग्रोथ सैलरी 100000 रूपये से कम की होनी चाहिए।
  • मिलने वाली राशि प्राप्त करने के लिए नागरिक को एक ही कंपनी में लगातार कम से कम 6 महीनो तक नौकरी जरूर करनी है।

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • कंपनी का नियुक्ति पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • ईपीएफओ का यूएएन नंबर

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का पोर्टल

सरकार ने इस योजना को लेकर आधिकारिक पोर्टल जारी किया हुआ है और आधिकारिक पोर्टल का लिंक pmvbry.epfindia.gov.in है। यहां से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही संबंधित अतिरिक्त जानकारी को हासिल कर सकते हैं और पात्रता की जांच भी कर सकते है। इस योजना को लेकर सभी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह एक बार आधिकारिक पोर्टल पर भी जरूर जाएं और जानकारी को हासिल करें।

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • पहली बार नौकरी पाने वाले सभी युवा कर्मचारियों के रूप में ईपीएफओ के पोर्टल पर चले जाएं।
  • अब पोर्टल के माध्यम से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को जनरेट करें।
  • जनरेट होने वाले नंबर एक्टिव भी करने होंगे तो एक्टिव करें।
  • अब कंपनी के माध्यम से पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी दर्ज करवा लेनी है।
  • इसके बाद में समय अनुसार नौकरी पूरी करनी है और फिर राशि प्राप्त होगी।
  • यदि कर्मचारी चाहे तो इस योजना के लिए आवेदन का संपूर्ण कार्य कंपनी से भी पूरा करवा सकते हैं।

FAQs

क्या मैं बिना ईपीएफओ से जुड़कर पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए आवेदन कर सकता हूं?

जी नहीं ईपीएफओ से जुड़ना अनिवार्य है तभी पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ मिलेगा।

मैं पहले से नौकरी कर रहा हूं क्या मुझे पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ मिल सकता है?

जी नहीं जो नागरिक पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के लिए क्या कोई फॉर्म भरना होगा?

नागरिकों को अलग से कोई भी फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है पीएफ खाता खुलते ही 6 महीने के बाद में इस योजना की राशि मिल जाएगी।

Leave a Comment