हमारे भारत में केंद्र सरकार ने शिल्पकारों और कारीगरों को विकसित करने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई हुई है। इस तरह से इस योजना के माध्यम से लाभार्थी बनाए गए लोगों को कौशल प्रशिक्षण और साथ में 15000 रूपए की वित्तीय सहायता की जाती है।
तो ऐसे में सभी कामगारों और कारीगरों को अपना काम करने में काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। इस तरह से जो इन्हें 15000 रूपए की मदद की जाती है। तो इस पैसे से वे अपने लिए टूलकिट खरीद सकते हैं। इसके बाद फिर वे आधुनिक औजारों का इस्तेमाल करके अपना काम पहले के मुकाबले ज्यादा कुशलता के साथ कर सकते हैं।
अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाहिए तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह लेख पूरा पढ़ना होगा। आज आपको हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता, योजना के फायदे, जरूरी दस्तावेज और आवेदन जमा करने का ऑनलाइन तरीका क्या है।
पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन 2025
पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ है और ऐसे में पात्रता रखने वाले लोग अपना आवेदन कर सकते हैं। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को सहायता करती है।
इस प्रकार से जो लोग पारंपरिक व्यवसायों में हैं इन सबको सरकार की तरफ से 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता औजार खरीदने के लिए दी जाती है। तो ऐसे में धोबी, दर्जी, खिलौने बनाने वाले, राजगीर, माला बनाने वाले, लुहार, चर्मकार, सुनार, मोची आदि का काम करने वाले नागरिकों को योजना के तहत सरकार से मदद मिलती है।
इतना ही नहीं इसके अलावा कामगारों को कौशल प्रशिक्षण भी फ्री में प्रदान किया जाता है। इस प्रकार से इन्हें आधुनिक औजारों का इस्तेमाल करके काम करना सिखाया जाता है जिसकी वजह से वे अपने पारंपरिक कार्य को अधिक कुशलता के साथ पूरा कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Registration 2025 Overview
| विभाग का नाम | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम विश्वकर्मा योजना |
| योजना की शुरुआत | 17 सितंबर 2023 |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| लाभ | टूलकिट के लिए ₹15000 |
| लोन सुविधा | ₹3 लाख तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in/ |
पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य
पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय की जाति के कारीगरों का विकास करना है। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत 18 तरह के पारंपरिक कामों से जुड़े हुए शिल्पकारों और कारीगरों को मदद की जाती है। तो सरकार चाहती है कि गरीब लोग अपनी कला को विकसित करके तरक्की करें ताकि वित्तीय तौर पर इनका विकास संभव हो सके।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से जो फायदे आपको मिलते हैं इन सबका विवरण निम्नलिखित बताया गया है:-
- शिल्पकारों और कारीगरों को औजार खरीदने के लिए 15000 रुपए की सहायता मिलती है।
- योजना के लाभार्थी लोगों को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाता है।
- आपको कौशल प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद पहचान पत्र भी दिया जाता है।
- प्रशिक्षण के दौरान कामगारों और कारीगरों को 500 रूपए का भत्ता भी प्रतिदिन दिया जाता है।
- इस योजना के लाभार्थी व्यक्तियों का कौशल बेहतर बनता है और इस वजह से वे अपने उत्पाद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
यदि आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-
- आवेदन देने वाला व्यक्ति भारत का मूल निवासी हो।
- आवेदक व्यक्ति पारंपरिक शिल्पकार अथवा कामगार होना चाहिए।
- व्यक्ति जरूरी है कि विश्वकर्मा समुदाय के तहत आता हो।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के पंजीकरण के लिए आपके पास नीचे बताए गए दस्तावेज तैयार होने चाहिएं:-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे बताए गए तरीके को सही प्रकार से और पूरा दोहराना होगा:-
- सबसे शुरुआत में आपको पीएम विश्वकर्मा योजना की वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर पंजीकरण से संबंधित विकल्प ढूंढना है।
- जब आपको लिंक मिल जाए तो फिर इसके ऊपर क्लिक करना है और यहां दूसरा पेज आपके सामने अब खुलकर आएगा।
- इस पृष्ठ में आपको पूछी गई कुछ जानकारी को सही प्रकार से लिखना होगा।
- इस तरह से आपका यूजर आईडी और पासवर्ड आपको बना लेना होगा।
- आगे फिर आपको लॉगिन करके पीएम विश्वकर्मा योजना का आवेदन पत्र पूरा भर लेना है।
- अपना आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
- अंतिम चरण में आपको अपना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा आवेदन पत्र सबमिट कर देना है।
FAQs
पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?
विश्वकर्मा जाति से संबंध रखने वाले पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
सरकार ने यह योजना क्यों आरंभ की है?
पारंपरिक शिल्पकारी के कार्य को हाथ करने वाले कारीगरों के लिए यह योजना सरकार ने शुरू की है।
मुझे टूलकिट खरीदने के लिए कितने रुपए सरकार से मिलेंगे?
आपको टूलकिट की खरीदारी करने के लिए 15000 रुपए की मदद योजना के तहत मिलेगी।

मला पण शिकायच शिलाई मशीन