Rail Kaushal Vikas Yojana Registration 2025: रेल कौशल विकास योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

रेल कौशल विकास योजना सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यह योजना मुख्य रूप से उन बेरोजगार युवाओं के लिए है जो अपनी स्किल के आधार पर रेलवे संबंधित क्षेत्र के विभिन्न कार्यों का अनुभव लेकर कुशल होना चाहते हैं।

इस योजना के अंतर्गत सरकारी तौर पर ऐसे युवाओं के लिए बिल्कुल ही फ्री में निश्चित दिनों के प्रशिक्षण प्रदान करवाएं जाते हैं और साथ में ही उनके लिए प्रशिक्षण के आधार पर मान्यता कृत सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जो संबंधित क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए काफी कारगर साबित है।

केंद्र सरकार के द्वारा अलग-अलग राज्यों में रेल कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण समय अनुसार आयोजित करवाए जाते हैं जिसमें लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अपडेट सामने आ रही है कि 2025 के अंतिम तक रेल कौशल विकास योजना अधिकांश राज्यों में सक्रिय की जाएगी।

रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन 2025

रेल कौशल विकास योजना के लिए उम्मीदवारों के बीच उत्सुकता साफ नजर आ रही है। बताते चले कि यह योजना सक्रिय हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से बहुत ही आसानी के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं।

सरकार के द्वारा रेल कौशल विकास योजना में विशिष्ट नियमों को भी निर्धारित किया गया है ताकि योजना में संतुलन बना रहे और केवल पात्र युवा ही इस योजना से प्रशिक्षित हो पाए। अगर आप भी रेल कौशल विकास योजना की पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

Rail Kaushal Vikas Yojana Online Registration 2025 Overview

विभाग का नामकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
योजना का नामरेल कौशल विकास योजना
योग्यता 10वी पास
लाभफ्री कौशल प्रशिक्षण + सर्टिफिकेट
आयु सीमा 18 से लेकर 35 वर्ष
रजिस्ट्रेशन शुल्क निशुल्क
प्रशिक्षण की अवधि 3 सप्ताह तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://railkvy.indianrailways.gov.in/

रेल कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रताएं

रेल कौशल विकास योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न प्रकार की पात्रताएं लागू की जाती है:-

  • भारत के मूल निवासी जो किसी भी राज्य में निवास करते हैं वे इस योजना में हिस्सा ले सकते हैं।
  • सामान्य आर्थिक स्थिति वाले और मध्यम वर्गीय परिवार के युवा भी योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की बेसिक शैक्षिक योग्यता कक्षा दसवीं या फिर उससे अधिक होनी चाहिए।
  • अगर हम आयु सीमा की बात करें तो 18 वर्ष से लेकर 35 से 40 वर्ष तक की युवा पात्र है।
  • वर्तमान समय में उनके पास कोई परमानेंट रोजगार नहीं होना चाहिए।

रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य

सरकारी स्तर पर चलाई जा रही रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य केवल यह की ऐसी युवा जिनके पास कोई विशेष स्किल तो है परंतु वह अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी स्किल के अनुसार मार्गदर्शन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं उन सभी के लिए बिल्कुल ही फ्री में प्रशिक्षित किया जा सके।

साथ में ही ऐसे युवाओं के लिए उनकी योग्यताओं के आधार पर संबंधित चित्र में अनुभव और रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु भी यह योजना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है जो अपने उद्देश्य अनुसार काफी सफल है।

रेल कौशल विकास योजना की विशेषताएं

  • रेल कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण की अवधि 3 सप्ताह तक की होती है।
  • योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं।
  • युवाओं के लिए फाइटर वेल्डर इलेक्ट्रीशियन जैसे क्षेत्र में ट्रेंड किया जाता है।
  • सरकारी प्रावधान अनुसार पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए भी प्रशिक्षण दिए जाते हैं।
  • यह योजना युवाओं के लिए बिना किसी श्रेणियां भेदभाव के प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करती है।

रेल कौशल विकास योजना में सर्टिफिकेट

जैसा कि हमने बताया है कि रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत जो उम्मीदवार निश्चित दिनों तक का प्रशिक्षण लेते हैं उन सभी के लिए मान्यता के तौर पर सर्टिफिकेट भी प्रदान करवाया जाता है जो संबंधित क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए काफी मदद प्रदान करता है। यह सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कैंपों के माध्यम से ही दिया जाता है जिसमें प्रशिक्षण से संबंधित डिटेल शामिल होती है।

रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

सरकार के द्वारा रेल कौशल विकास योजना के आवेदन संबंधी प्रक्रिया हेतु आधिकारिक पोर्टल को लांच किया गया है जहां पर निम्न चरणों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है:-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पंजीकरण करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होगी।
  • पंजीकृत हो जाने के बाद लॉगिन करें और सामान्य जानकारी का चयन करते हुए फॉर्म तक जाएं।
  • योजना के फॉर्म में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • फॉर्म भर जाने के बाद युवा के डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में अपने द्वारा दी की जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से रेल कौशल विकास योजना का आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।

FAQs

रेल कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण में कितना वेतनमान मिलता है?

रेल कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण में कोई वेतनमान नहीं दिया जाता है।

रेल कौशल विकास योजना की रजिस्ट्रेशन फीस क्या है?

रेल कौशल विकास योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बिल्कुल ही निशुल्क है।

रेल कौशल विकास योजना की डिटेल कहां से जाने?

रेल कौशल विकास योजना की डिटेल संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जान सकते हैं।

Leave a Comment