Ration Card eKYC Update: राशन कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन अपडेट होना शुरू

अगर आप भी एपीएल ,बीपीएल या फिर अत्यंयोदय किसी भी श्रेणी के राशन कार्ड धारक है तो ऐसे में आपके लिए जानकारी देते हुए बता दे कि खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा 2025 में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए केवाईसी का नियम अनिवार्य किया गया है।

ऐसे राशन कार्ड धारक जो समय अनुसार अपने राशन कार्ड की केवाईसी कंप्लीट करवा लेते हैं केवल उनके लिए ही राशन कार्ड के खाद्यान्न तथा अन्य संबंधी लाभ नियमित रूप से प्रदान किए जा सकेंगे। केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड को नए रूप से सत्यापित किया जाने वाला है।

बताते चलें कि राशन कार्ड की केवाईसी का कार्य ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट तथा खाद्यान्न विभाग दोनों ही माध्यम से करवाया जा रहा है। जिन राशन कार्ड धारकों की अभी केवाईसी बाकी है उन सभी के लिए अपनी सुविधा अनुसार शीघ्रता के साथ इसे कंप्लीट करवा लेना चाहिए।

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट 2025

सरकारी निर्देश अनुसार राशन कार्ड की केवाईसी सभी राज्यों में करवाई जा रही है जिसके लिए अलग-अलग शेड्यूल भी तैयार किए गए है। आंकड़ों के मुताबिक लगभग अधिकांश राशन कार्ड धारकों ने अपनी केवाईसी करवा चुके है।

जो राशन कार्ड धारक व्यक्ति इस समय अपने राशन कार्ड की ईकेवाईसी अपडेट करवाने जा रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपकी सुविधा के लिए केवाईसी की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी और साथ में ही संबंधित अन्य चर्चाएं भी करने वाले हैं जिसके लिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

Ration Card eKYC 2025 Overview

विभाग का नामखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग
योजना का नामराशन कार्ड योजना
लेख का प्रकारई-केवाईसी अपडेट
राशन कार्ड के प्रकार एपीएल, बीपीएल, एएवाय
लाभफ्री राशन सामग्री के साथ कई सरकारी योजनाओं का लाभ
उद्देश्य पात्रता की जांच करना
ई-केवाईसी शुल्कअधिकतम ₹50 तक
ई-केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in/

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए सामग्री

ऑनलाइन या फिर बायोमेट्रिक किसी भी तरीके से राशन कार्ड का केवाईसी वेरीफिकेशन करवाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री की जरूरत भी पड़ती है जो निम्न है:-

  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए शुल्क

खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के निर्देश अनुसार राशन कार्ड के लिए अनिवार्य की गई केवाईसी का कार्य ऑनलाइन तथा बायोमेट्रिक दोनों ही प्रकार से बिल्कुल ही निशुल्क करवाया जा रहा है अर्थात राशन कार्ड धारक केवल अपने दस्तावेजों के आधार पर ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

हालांकि ऐसे व्यक्ति जो पर्याप्त जानकारी न होने के कारण किसी भी कंप्यूटर सेंटर या ऑनलाइन दुकानों के माध्यम से केवाईसी करवाते हैं उनके लिए अधिकतम ₹50 तक का शुल्क भुगतान करना पड़ सकता है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लाभ

राशन कार्ड धारकों के लिए राशन कार्ड की केवाईसी के लाभ निम्न है:-

  • केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड की जानकारी नए सिरे से सत्यापित हो पाती है।
  • जिन राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कंप्लीट हो जाती है उनके लिए सभी संबंधित लाभ निरंतर रूप से मिल पाते हैं।
  • अगर राशन कार्ड में नाम या कोई अन्य समस्या होती है तो वह भी केवाईसी के दौरान सुधारी जा सकती है।
  • राशन कार्ड को सुरक्षित और पारदर्शित बनाने के लिए केवाईसी बहुत ही जरूरी है।

ई-केवाईसी नहीं करवाई तो क्या होगा

सभी राशन कार्ड धारकों के लिए चेतावनी देते हुए खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जो राशन कार्ड धारक समय अनुसार राशन कार्ड की केवाईसी कंप्लीट नहीं करवाते हैं उन सभी के राशन कार्ड को निष्क्रिय किया जा सकता है।

बिना केवाईसी वाले राशन कार्ड निष्क्रिय किए जाने के बाद ना तो उनके लिए किसी भी प्रकार के संबंध सरकारी लाभ प्राप्त हो पाएंगे और ना ही उनका राशन कार्ड दोबारा बन पाएगा। जो व्यक्ति इस कठिन समस्या से बचना चाहते हैं वह अपने राशन कार्ड की केवाईसी जरूर करवाए।

राशन कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?

ऑनलाइन सरलता पूर्वक राशन कार्ड की केवाईसी निम्न चरणों के माध्यम से पूरी की जा सकती है:-

  • सबसे पहले मेरा राशन या मेरा केवाईसी ऐप डाउनलोड करें।
  • इस ऐप में अपने आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की मदद से ओटीपी वेरीफिकेशन करें।
  • अब आगे जाते हुए फेस केवाईसी वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा तथा कैमरा को अनुमति देनी होगी।
  • फेस स्कैन करते हुए फोटो क्लिक कर ले इस प्रकार से केवाईसी कंप्लीट हो जाएगी।
  • अगर केवाईसी के दौरान कोई समस्या आती है तो वह अपने दस्तावेजों को लेकर नजदीकी सीएससी सेंटर भी जा सकते हैं।

FAQs

राशन कार्ड केवाईसी के लिए अंतिम तिथि क्या है?

राशन कार्ड केवाईसी के लिए राज्य अनुसार अलग-अलग प्रकार से अंतिम तिथि सुनिश्चित करवाई गई है जिसकी जानकारी अपने नजदीकी खाद्यान्न विभाग से ही प्राप्त करें।

ऑनलाइन राशन कार्ड ई-केवाईसी में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन राशन कार्ड की ई-केवाईसी 5 मिनट में ही कंप्लीट कर सकते हैं।

राशन कार्ड केवाईसी का उद्देश्य क्या है?

राशन कार्ड केवाईसी का उद्देश्य राशन कार्ड दस्तावेज को सुरक्षित करना है ताकि सभी राशन कार्ड धारकों के लिए उनकी स्पष्ट पहचान तथा जरूरत के आधार पर लाभ मिल पाए।

Leave a Comment