शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा
MP e-Token Registration: जानें यूरिया-DAP खाद बुकिंग की पूरी प्रक्रिया Mahtari Vandana Yojana 33vi Kist Kab Aayegi: जानें कब मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा? Dhamaal 4 Review: कैसी है अजय देवगन की नई कॉमेडी फिल्म, देखें रिव्यूस और रेटिंग Bhopal Waqf Board Controversy: निकाह काजी का इस्तीफा, गैर मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर बढ़ा बवाल ZIM vs BAN Live Score: जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे का लाइव स्कोर यहाँ देखें EPFO PF Interest 2026: PF पर मिलेगा 8.25% ब्याज, जानें कब आएगा पैसा? Kalyan Jewellers Share Price: कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट, देखें कितना ऊपर जाएगा भाव? Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें आज के नए रेट UKSSSC High Court Vacancy 2026: हाई कोर्ट भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू Home Guard Recruitment 2026: होम गार्ड के 65 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी MP e-Token Registration: जानें यूरिया-DAP खाद बुकिंग की पूरी प्रक्रिया Mahtari Vandana Yojana 33vi Kist Kab Aayegi: जानें कब मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा? Dhamaal 4 Review: कैसी है अजय देवगन की नई कॉमेडी फिल्म, देखें रिव्यूस और रेटिंग Bhopal Waqf Board Controversy: निकाह काजी का इस्तीफा, गैर मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर बढ़ा बवाल ZIM vs BAN Live Score: जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे का लाइव स्कोर यहाँ देखें EPFO PF Interest 2026: PF पर मिलेगा 8.25% ब्याज, जानें कब आएगा पैसा? Kalyan Jewellers Share Price: कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में लगा 10% का अपर सर्किट, देखें कितना ऊपर जाएगा भाव? Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, देखें आज के नए रेट UKSSSC High Court Vacancy 2026: हाई कोर्ट भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू Home Guard Recruitment 2026: होम गार्ड के 65 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Ration Card Kaise Banaye 2026: घर बैठे बनेगा नया राशन कार्ड, ऐसे करें आवेदन

JIya By JIya 6 मिनट
Ration Card Kaise Banaye
शेयर करें Telegram Facebook X Copy Link

आज देश के हर परिवार के पास राशन कार्ड होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष तौर से जो लोग गरीब या फिर मध्यम वर्ग के अंतर्गत आते हैं इन सबके लिए राशन कार्ड बनवाना बहुत जरूरी होता है।

दरअसल जिन लोगों के पास राशन कार्ड होता है इन सबको बहुत ही सस्ती दरों पर सरकारी दुकानों से राशन जैसे कि चावल, गेहूं इत्यादि मिल जाता है। जबकि बहुत से देशवासी अपने राशन कार्ड का उपयोग किसी भी स्थान पर पहचान पत्र के तौर पर भी कर सकते हैं।

अगर आपने अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं बनवाया है और आप अब अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आज हम आपकी पूरी मदद करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि राशन कार्ड क्या होता है, राशन कार्ड को बनवाने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि क्या अपनानी चाहिए।

राशन कार्ड कैसे बनाएं 2026

राशन कार्ड को बनवाना अब पहले के मुकाबले बहुत ही ज्यादा सरल हो चुका है। यदि हम पहले की बात करें तो तब राशन कार्ड ऑफलाइन माध्यम से सरकारी कार्यालय जाकर बनवाना होता था। इस सब में लोगों का समय बहुत ज्यादा खराब होता था और साथ ही इनको लंबी लाइनों में भी खड़ा होना पड़ता था।

तो इन सब बातों को देखते हुए हमारी सरकार के द्वारा पूरे देश के लोगों के लिए राशन कार्ड की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। इस तरह से अब सभी देशवासी अपना नया राशन कार्ड ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही बनवाने के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

Ration Card Online Apply 2026 Overview

विभाग का नामखाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग
लेख का नामराशन कार्ड कैसे बनाएं
दस्तावेज का नामराशन कार्ड
वर्ष2026
राशन कार्ड के प्रकारएपीएल, बीपीएल, एएवाय
लाभनिशुल्क राशन सामग्री
पात्रताआयु 18 वर्ष एवं परिवार का मुखिया हो
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in/

राशन कार्ड दस्तावेज की जानकारी

राशन कार्ड हमारे समस्त देशवासियों के लिए एक सरकारी दस्तावेज है जिसे हर केंद्र या फिर राज्य सरकार के द्वारा नागरिकों को प्रदान किया जाता है। यह दस्तावेज खास तौर से उन सब लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो बहुत ज्यादा गरीब हैं।

अगर किसी गरीब परिवार के पास राशन कार्ड हो तो ऐसे में इन्हें बहुत ही सस्ता राशन या फिर मुफ्त में भी राशन मिल सकता है। राशन कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से निर्धन लोगों को कई प्रकार की सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं का भी फायदा मिलता है।

इसके अलावा आप अपने राशन कार्ड को पहचान प्रमाण के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप कोई सरकारी दस्तावेज बनवाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में भी आपके पास राशन कार्ड अवश्य होना चाहिए।

राशन कार्ड बनवाने के फायदे

जो भी लोग अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इन्हें इसके माध्यम से जो लाभ प्राप्त हो सकते हैं इनका विवरण हम निम्नलिखित बता रहे हैं –

  • राशन कार्ड धारक परिवार को बहुत ही सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री मिलती है।
  • गरीब लोगों के लिए शुरू की गई सरकारी योजनाओं का फायदा आसानी के साथ मिल जाता है।
  • राशन कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के लिए भी किया जा सकता है।
  • जिनके पास राशन कार्ड होता है वे इसका इस्तेमाल करके दूसरे सरकारी दस्तावेज सरलता के साथ बनवा सकते हैं।

राशन कार्ड के लिए पात्रता

राशन कार्ड को बनवाने हेतु आपको कुछ पात्रता मापदंडों को पूरा करने की आवश्यकता होगी जैसे –

  • आवेदन जमा करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक हो।
  • राशन कार्ड को बनवाने के लिए परिवार आर्थिक तौर पर निर्धन होना चाहिए।
  • व्यक्ति ने पहले कभी भी अपना राशन कार्ड ना बनवाया हो।
  • राशन कार्ड के आवेदन हेतु आपके पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने जरूरी हैं।

राशन कार्ड को बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

भारत के जो भी नागरिक अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें आवेदन करते समय जो दस्तावेज उपलब्ध कराने पड़ेंगे इनका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है –

  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • घर के अन्य सारे सदस्यों के आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आपको अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित चरणों को अपनाना होगा-

  • सर्वप्रथम आपको अपने राज्य अथवा शहर के खाद्य विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल https://nfsa.gov.in/ पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको राशन कार्ड बनवाने से संबंधित एक लिंक मिलेगा जिसे आपको दबाना होगा।
  • आगे फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के माध्यम से अपनी पहचान को सत्यापित करना है।
  • इस तरह से फिर आपको राशन कार्ड के आवेदन पत्र में पूछी गई सारी जानकारी को भरना होगा।
  • आवेदन फार्म को भरने के बाद फिर सभी मांगे गए दस्तावेज आपको सही प्रकार से अपलोड करने होंगे।
  • अंत में आपको सारी जानकारी को एक बार चेक करना है और इसके बाद अपने राशन कार्ड के फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अब आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

राशन कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है?

राशन कार्ड बनवाना अत्यधिक सरल है और आप इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को अपने शहर या फिर राज्य की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

मैं अपने राशन कार्ड के आवेदन के स्टेटस को कैसे देख सकता हूं?

आवेदन जमा करने के बाद आप संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन संख्या को दर्ज करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड को बनने में कितने दिन लगते हैं?

राशन कार्ड को बनने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है क्योंकि भौतिक सत्यापन के बाद ही आपको राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।

Author: JIya Last Updated: 06 May 2026
शेयर करें Telegram Facebook X Copy Link
लेखक के बारे में

JIya

Jan Jaagran Sandesh पर सरकारी नौकरी, योजना और स्कॉलरशिप की जानकारी आसान हिंदी में।

सभी पोस्ट देखें →

Leave a Comment