रीट मेंस रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों का इंतजार अब जल्दी ही खत्म हो सकता है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा आयोजित रीट की परीक्षा दी है तो इन सबको इनका परिणाम आरएसएसबी के द्वारा जल्दी ही जारी किया जाएगा।
दरअसल शिक्षक भर्ती की इस परीक्षा की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया गया है। तो अब उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का समय भी खत्म हो गया है। इसलिए अब संभावना है कि जल्दी ही सभी परीक्षार्थियों के रीट के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
अगर आपको रीट मेंस रिजल्ट का इंतजार है तो ऐसे में आपके लिए हमारा आज का यह लेख पढ़ना बहुत फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी तारीख तक आप सभी उम्मीदवारों के नतीजे सार्वजनिक किए जा सकते हैं। साथ में आपको हम यह भी जानकारी देंगे कि कैसे आप अपने रिजल्ट को ऑनलाइन चेक कर सकेंगें।
रीट मेंस रिजल्ट 2026
रीट मेंस रिजल्ट को लेकर लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्दी ही खत्म हो जाएगा। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा रीट की मुख्य परीक्षा के नतीजे को जारी करने से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इसलिए अब आयोग के द्वारा परीक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार करवाया जा रहा है। जैसे ही यह कार्य पूरा हो जाएगा इसके तुरंत बाद सभी उम्मीदवारों को इनका रीट मेंस रिजल्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा।
वैसे तो अभी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग ने रीट परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित किसी तारीख की जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बात की संभावना बताई गई है कि मई के महीने में परिणाम जारी किए जा सकते हैं। इसलिए उम्मीद है कि मई के पहले हफ्ते में ही रीट मेंस रिजल्ट की घोषणा कर दी जाए।
Rajasthan REET Mains Result 2026 Overview
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा |
| वर्ष | 2026 |
| राज्य | राजस्थान |
| परीक्षा तिथि | 17 से 20 जनवरी 2026 |
| परिणाम तिथि | मई 2026 |
| कुल रिक्त पद | 7759 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| Category | Education |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
रीट मेंस परीक्षा की जानकारी
रीट मेंस परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक करवाया गया था। इस तरह से इस परीक्षा के जरिए से 7759 खाली पदों पर शिक्षकों को नौकरी दी जाएगी।
रीट परीक्षा के अंतर्गत राजस्थान राज्य में प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षक के रूप में काम करने का मौका मिलता है। इस प्रकार से उम्मीदवार लेवल 1 की परीक्षा को पास करने के बाद प्राइमरी स्कूल शिक्षक बनेंगे जिसमें अभ्यार्थियों को कक्षा एक से लेकर 5 तक के बच्चों को पढ़ाना होगा।
इसके अलावा लेवल 2 की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 6 से लेकर 8 तक के छात्रों को शिक्षा देनी होगी। तो इस प्रकार से जो उम्मीदवार राजस्थान राज्य में शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो इन सबको नीट परीक्षा को पास करना जरूरी होता है।
रीट मेंस रिजल्ट कब होगा जारी
लाखों परीक्षार्थी इस समय यही इंतजार कर रहे हैं कि कौन सी तारीख को रीट मेंस रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस तरह से सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मई के महीने में आरएसएसबी की तरफ से परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
लेकिन अभी राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि कौन सी तारीख को रीट मेंस रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी परीक्षार्थियों को चाहिए कि नियमित रूप से राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की वेबसाइट को चेक करते रहें।
रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें?
रीट मेंस रिजल्ट की जब घोषणा हो जाएगी तो इसके पश्चात आप सभी परीक्षार्थी इसे निम्नलिखित तरीके से चेक कर पाएंगें-
- सबसे शुरुआत में आपको आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर चले जाना होगा।

- यहां अब आपको होम पेज पर पहुंचने के बाद रीट रिजल्ट से संबंधित लिंक को ढूंढ कर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप परिणाम वाले लिंक को दबाएंगे वैसे ही आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुलकर आ जाएगा।

- अब आपको इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करना होगा।
- यदि आपका रोल नंबर आपको पीडीएफ में मिल जाता है तो आपका चयन हो गया है।
- अपने परिणाम को चेक करने के बाद आपको अपने रिजल्ट के पीडीएफ को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
FAQs
रीट मेंस रिजल्ट कब तक आ सकता है?
रीट मेंस रिजल्ट मई के शुरुआती दिनों में जारी हो सकता है।
रीट की परीक्षा का आयोजन किस दिन हुआ था?
रीट की परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी तक हुआ था।
मैं अपना रीट मेंस रिजल्ट कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
आप अपना रीट मेंस रिजल्ट और आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
