RRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें

आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को अब कभी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। दरअसल आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई से शुरू होने जा रहा है।

इसलिए परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले सभी उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप को भी 27 अप्रैल वाले दिन जारी कर दिया है। इसलिए अब एडमिट कार्ड के जारी होने में ज्यादा समय नहीं रहा है।

अगर आप आरआरबी एनटीपीसी यूजी एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना काफी महत्वपूर्ण है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देते हैं कि कैसे आप प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे। साथ में एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट प्रवेश पत्र की अन्य उपयोगी जानकारी भी हम आपको देंगे।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2026

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड को लेकर उम्मीदवारों का अब इंतजार जल्दी ही खत्म हो सकता है। दरअसल इस भर्ती के लिए उन सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा जो परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे हैं।

जब रेलवे भर्ती बोर्ड प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने वाला लिंक सक्रिय कर देगा तो इसके बाद उम्मीदवार आसानी के साथ इसे डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षार्थियों के लिए आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके बिना वे परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सकते।

दरअसल जो भी उम्मीदवार बिना हॉल टिकट के परीक्षा देने जाएंगे तो इन्हें ना तो परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा और ना ही एग्जाम में शामिल होने दिया जाएगा। इसलिए एग्जाम वाले दिन आप सभी अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड होना अत्यंत जरूरी है।

RRB NTPC Admit Card 2026 Overview

विभाग का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)
भर्ती का नामआरआरबी एनटीपीसी भर्ती
लेख का नामRRB NTPC UG Admit Card
कुल पद3058
परीक्षा तिथि7 मई से 21 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी4 मई 2026 (संभावित)
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन (CBT)
आवश्यक विवरणपंजीकरण संख्या और जन्म तिथि
CategoryAdmit Card
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrbcdg.gov.in/

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन मई के महीने में करवाया जा रहा है। दरअसल आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी परीक्षा 7, 8, 9 मई और इसके बाद 13, 14, 16 जून से लेकर 21 जून तक होने वाली है।

इस प्रकार से 3058 खाली पदों के लिए उम्मीदवारों से परीक्षा ली जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सीबीटी मोड में एनटीपीसी यूजी की परीक्षा देनी होगी। तो अब परीक्षा में बहुत ही कम समय रह गया है इसलिए उम्मीदवारों को हॉल टिकट जल्दी ही जारी किए जा सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड कब होगा जारी

जैसा कि हमने आपको बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा नॉन टेक्निकल रेगुलर केटेगरी अंडर ग्रेजुएट के लिए 7 मई से परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। तो ऐसे में परीक्षा शुरू होने से तीन या चार दिन पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा।

सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड क्षेत्रवार रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। तो उम्मीदवार फिर अपने एडमिट कार्ड को जरूरी विवरण को दर्ज करके आसानी के साथ डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा के हॉल टिकट पर जो जानकारी अंकित होगी इसके बारे में हम निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं-

  • परीक्षार्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • अभ्यर्थी के पिता का नाम
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र, कोड और पूरा पता
  • रिपोर्टिंग करने का समय
  • उम्मीदवार का फोटो
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण नियम

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपको आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना है तो इसके प्रकाशित होने के बाद आप इसे कुछ इस प्रकार से डाउनलोड कर पाएंगे –

  • सबसे पहले आपको भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर चले जाना होगा।
  • अब आपको यहां से अपने क्षेत्र की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके पश्चात आपको होम पेज पर पहुंचने के बाद एनटीपीसी परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड का लिंक ढूंढना होगा।
  • जब संबंधित लिंक मिल जाए तो आपको डाउनलोड करने वाले लिंक को दबा देना है।
  • अब आपके सामने लॉगिन पृष्ठ खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपनी पंजीकरण संख्या और अपनी जन्मतिथि को लिखना होगा।
  • आगे फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करने वाले बटन को दबा देना होगा।
  • आप तुरंत ही आपके सामने आरआरबी एनटीपीसी यूजी प्रवेश पत्र आ जाएगा।
  • आपको इसे अब डाउनलोड करके परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

FAQs

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड को परीक्षा से 3 या फिर 4 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा 3058 खाली पदों को भरा जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा कौन सी तारीख से शुरू हो रही है?

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 7 मई से शुरू होने जा रही है।

Leave a Comment