Sahara India Refund Re-Submission: सहारा इंडिया रिफंड के नए रि-सबमिशन फॉर्म भरना शुरू

सहारा इंडिया कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों तक भारत सरकार के द्वारा लगातार निवेश की जाने वाली राशि पहुंचाई जा रही है जो कि ऐसे निवेशकों को मिल रही है जिनके आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती नहीं पाई जा रही है तथा संपूर्ण सही दस्तावेज मौजूद हैं। कोर्ट के आदेश अनुसार सरकार के द्वारा वर्ष 2023 से ही राशि प्रदान करनी शुरू कर दी गई थी जो की अनेक निवेशकों को प्राप्त हो चुकी है।

वही अभी भी बड़ी संख्या में निवेशक मौजूद है जो की राशि को लेकर इंतजार कर रहे हैं और सभी चाहते हैं कि उन्हें जल्दी निवेश की जाने वाली राशि मिल जाए लेकिन निवेश राशि प्राप्त करने के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हुए हैं तथा शर्तें निर्धारित की हुई है जिनकी पालना करने पर ही और नियमों शर्तों की पालना करने पर ही निवेश राशि मिलेगी जिन भी निवेशकों का फॉर्म रिजेक्ट हुआ है ऐसे सभी निवेशकों को फॉर्म को रि सबमिट करना होगा।

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन

सरकार की तरफ से सहारा इंडिया के रिफंड पोर्टल पर अलग-अलग महत्वपूर्ण आप्शन उपलब्ध करवाए हुए हैं और सभी नागरिक जरूरत के अनुसार किसी भी महत्वपूर्ण ऑप्शन को उपयोग में ले सकते हैं और आवश्यक कार्य को पूरा कर सकते हैं जिसमें फॉर्म को री सबमिट करने का ऑप्शन भी मौजूद है और इसी ऑप्शन को उपयोग में लेकर नागरिक को फॉर्म को री सबमिट करना होगा।

हालांकि यह ऑप्शन सभी निवेशकों के लिए नहीं है बल्कि ऐसे निवेशकों के लिए है जिनका आवेदन फॉर्म अधूरे दस्तावेजों की वजह से या फिर गलत जानकारी को दर्ज करने की वजह से रिजेक्ट हो चुका है वहीं अन्य को केवल इंतजार करना है। दूसरी तरफ ऐसे निवेशक जिन्होंने एक बार भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह सभी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को जरूर कंप्लीट करें इससे उन्हें भी राशि प्राप्त हो जाएगी।

Sahara India Refund 2026 Overview

विभाग का नामCRCS (Central Registrar of Cooperative Societies)
पोर्टल का नामसहारा इंडिया रिफंड पोर्टल
लेख का नामसहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन
पोर्टल की शुरुआत18 जुलाई, 2023 
रिफंड क़िस्त₹50,000 प्रति जमाकर्ता (पहले ₹10,000 थी)
कुल निवेशकलगभग 9.88 करोड़
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
भुगतान का तरीकाआधार से जुड़े बैंक खाते में (DBT)
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mocrefund.crcs.gov.in/

सहारा इंडिया रिफंड रि सबमिशन क्यों है ज़रूरी

सरकार निवेशकों को सभी दस्तावेज मौजूद होने पर और दस्तावेजों में सही जानकारी मौजूद होने पर तथा दर्ज किया जाने वाला विवरण सही होने पर ही राशि प्रदान कर रही है। ऐसे में यदि इन गलतियों की वजह से फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है और री सबमिशन वाले ऑप्शन के जरिए फॉर्म को री सबमिट नहीं किया जाए तो ऐसी स्थिति में निवेश की जाने वाली राशि नहीं मिलेगी। तो निवेश राशि को प्राप्त करने के लिए री सबमिशन जरूरी है।

सहारा इंडिया रिफंड रि सबमिशन की महत्वपूर्ण बातें

  • किसी भी निवेशक को धुंधली या कटी हुई फोटो अपलोड नहीं करनी है।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार ध्यान से जरूर चेक कर लेना है और उसके बाद में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी होने पर जानकारी को सही करके ही फॉर्म को सबमिट करना है।
  • केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही फॉर्म को सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया हुआ है लेकिन अभी स्टेटस चेक नहीं किया है वह सभी स्टेटस को भी जरूर चेक करें इससे फॉर्म की स्थिति का पता चल जाएगा।
  • जिन्होंने हाल ही में रजिस्ट्रेशन किया है वह सभी कुछ दिन इंतजार करें और फिर राशि को चेक करें तथा अन्य जानकारी को चेक करें।

सहारा इंडिया रिफंड रि सबमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • जमा रसीद

सहारा इंडिया रिफंड रि सबमिशन के बाद कब मिलेगा पैसा

सहारा इंडिया कंपनी की अलग-अलग सोसाइटीयो में निवेश करने वाले सभी निवेशकों को ही राशि का इंतजार है। निवेशकों को राशि अलग-अलग समय पर प्राप्त हो रही है कुछ निवेशकों को राशि 45 से 50 दिन में मिल रही है तो कुछ को ज्यादा दिन में भी प्राप्त हो रही है। इसी बीच यदि आपने भी रजिस्ट्रेशन कर दिया है तो किसी भी वक्त आपको भी राशि मिल सकती है।

सहारा इंडिया रिफंड रि सबमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सभी निवेशक सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को स्मार्टफोन में ओपन करके होम पेज पर चले जाएं: https://mocrefund.crcs.gov.in/
  • अब मेनू में दिखने वाले रि सबमिशन लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करके क्लेम रिक्वेस्ट नंबर की जानकारी दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड की जानकारी भी मांगी जाएगी तो यह जानकारी भी दर्ज करनी है और वैलिडेट पर क्लिक कर देना है।
  • फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाला ओटीपी दर्ज करना है।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी पढ़ लेनी है और ऑप्शन पर टिक मार्क करके अन्य जानकारियां दर्ज कर देनी है दस्तावेज भी अपलोड कर देने है।
  • आवेदन के सभी स्टेप से पूरे कर लेने हैं और फिर अंत में फॉर्म को सबमिट करने के ऑप्शन के जरिए सबमिट कर देना है।

FAQs

मुझे सहारा इंडिया रिफंड की राशि कब मिलेगी?

यदि रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो ऐसे में इंतजार करें निवेश की जाने वाली राशि सरकार कभी भी जारी कर सकती है क्योंकि सरकार लगातार राशि प्रदान कर रही है।

क्या बिना रजिस्ट्रेशन के भी सहारा इंडिया का पैसा मिलेगा?

जी नहीं बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी नागरिक को सहारा इंडिया का पैसा प्रदान नहीं किया जाएगा।

मैं अपना सहारा रिफंड पोर्टल स्टेटस कैसे चेक करूं?

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाकर डिपॉजिटर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके जरूरी जानकारी को दर्ज करके स्टेटस चेक किया जा सकता है।

Leave a Comment