SBI PO Recruitment 2026: एसबीआई पीओ 1500 पदों पर भर्ती के आवदेन शुरू

SBI PO Recruitment का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकलकर आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह SBI PO Notification 2026 उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है जो बैंक भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को 18 जून 2026 से शुरू कर दिया गया है जिसके बाद देशभर के योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। Bank Job 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी पद पर नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन Banking Career विकल्प माना जा रहा है।

एसबीआई पीओ भर्ती 2026

18 जून 2026 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा करवाया जाएगा जो कि 7 जुलाई 2026 तक ही सीमित रहने वाली है। भर्ती के अंतर्गत महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाएगा।

SBI PO भर्ती 2026 के तहत कुल 1500 पदों को जारी किया गया है जिन पर चयनित उम्मीदवारों को देशभर की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया जाएगा। यह एक बड़ी Government Bank Vacancy है जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी बैंक नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अगर आप भी इस महत्वपूर्ण बैंक भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आपको भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक समझ लेना चाहिए क्योंकि आगे हम इस लेख में इसकी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।

SBI PO Vacancy 2026 Overview

भर्ती का नामSBI PO Recruitment 2026
संगठन का नामस्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पद का नामप्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल पद1500
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथि18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि8 जुलाई 2026
शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
न्यूनतम आयु21 वर्ष
CategoryJobs
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.bank.in/

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए किसी विशेष विषय की डिग्री अनिवार्य नहीं रखी गई है, इसलिए आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, इंजीनियरिंग सहित किसी भी स्ट्रीम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा जो उम्मीदवार वर्तमान में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि चयन प्रक्रिया के दौरान उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी स्नातक डिग्री या पास होने का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना जरूरी रहेगा।

SBI PO Category-wise Vacancies Details

CategoryNumber of Vacancies
General (UR)614
EWS150
OBC378
SC225
ST133
Total Posts1500

एसबीआई पीएओ भर्ती के लिए आयु सीमा

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना नोटिफिकेशन में तय की गई तिथि के आधार पर की जाएगी, इसलिए आवेदन करने से पहले आयु संबंधी जानकारी जरूर जांच लें।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। इसके अलावा PwBD तथा भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भी नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

SBI PO Recruitment Application Fee

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹750
SC / ST / PwBDNo Fee

एसबीआई पीएओ भर्ती हेतु चयन की प्रक्रिया

एसबीआई पीएओ भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा। भर्ती की चयन प्रक्रिया को इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना जरूरी होगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा के अंतर्गत ऑब्जेक्टिव एवं डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
  • मेन्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट तथा ग्रुप एक्सरसाइज आयोजित करवाई जाएगी।
  • इन सभी चरणों के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • अंतिम चरण में सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी तथा चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

SBI Probationary Officers Exam Pattern

Prelims Exam

SubjectQuestionsMarks
English Language4040
Quantitative Aptitude3030
Reasoning Ability3030
Total100100

Mains Exam

SubjectQuestionsMarks
Reasoning & Computer Aptitude4060
Data Analysis & Interpretation3060
General / Economy / Banking Awareness6060
English Language4020
Total (Objective Test)170200

एसबीआई पीएओ भर्ती के अंतर्गत वेतमान

SBI PO पद बैंकिंग सेक्टर की सबसे चर्चित और लोकप्रिय नौकरियों में से एक माना जाता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई प्रकार के भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी SBI PO भर्ती का इंतजार करते हैं।

SBI PO Salary से संबंधित जानकारी के अनुसार SBI PO Recruitment 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में प्रोबेशनरी ऑफिसर का शुरुआती बेसिक वेतन ₹48,480 प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता तथा अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। पोस्टिंग के स्थान और शहर के आधार पर कुल मासिक वेतन में अंतर हो सकता है।

Important Dates for SBI PO Vacancy

EventDate
Notification Release Date18 June 2026
Application Start Date18 June 2026
Last Date to Apply08 July 2026
Prelims Admit CardJuly 2026
Prelims ExaminationAugust 2026
Prelims ResultAugust/September 2026
Mains ExaminationSeptember 2026
InterviewTo Be Announced Later

एसबीआई पीएओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर जाएं और SBI PO Recruitment 2026 के “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” विकल्प का चयन करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त Registration Number और Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें और आवश्यक सुधार कर लें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म एवं शुल्क रसीद का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

FAQs

SBI PO भर्ती 2026 के लिए आवेदन कहां करना होगा?

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

SBI PO पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।

क्या अंतिम वर्ष के छात्र SBI PO भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित समय तक डिग्री प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Comment