SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया है। इस भर्ती के तहत कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 700 से भी ज्यादा पदों पर पंजीकरण करने हेतु अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है।

इसलिए जो भी उम्मीदवार स्टेनोग्राफर के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं तो वे अपना आवेदन संबंधित वेबसाइट पर जाकर अब जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी। इसलिए आपको इस निर्धारित अंतिम तारीख तक ही अपना फॉर्म भरना होगा।

अगर आप एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती से जुड़ी हुई पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो इसमें आज हम आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आपको जानकारी देते हैं कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क परीक्षा पैटर्न और पंजीकरण कैसे किया जा सकता है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। यह मौका उन सब उम्मीदवारों के लिए बेहद उत्कृष्ट है जो किसी सरकारी नौकरी की तलाश में है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान समय में शुरू हो चुकी है।

आवेदन जमा करने के लिए आप सभी अभ्यर्थियों को 15 मई तक का समय दिया गया है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।

यदि आपको अपने आवेदन पत्र में किसी गलती को सुधारना है तो इसके लिए भी आपको मौका दिया जाएगा। दरअसल आवेदन फार्म में गलती को सुधारने के लिए 20 मई और 21 मई तक का समय आपको मिलेगा।

SSC Stenographer Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामकर्मचारी चयन आयोग
भर्ती का नामएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती
वर्ष2026
पद का नामस्टेनोग्राफर
कुल पद731
शैक्षणिक योग्यता12वीं कक्षा पास
आयु सीमा18 साल से लेकर 30 साल तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ssc.gov.in/

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको जो शिक्षा योग्यता मानदंड पूरे करने पड़ेंगे इनके बारे में जानकारी हमने निम्नलिखित दी गई है:-

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से या बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो।
  • एसएससी स्टेनोग्राफर की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी को जानने के लिए आप भर्ती का विज्ञापन पढ़ सकते हैं।

स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

EventsDates
Notification Date24 अप्रैल 2026
Online Application Start24 अप्रैल 2026
Last Date to Apply15 मई 2026
Last Date for Application Fee16 मई 2026
Correction window20 और 21 मई 2026
Exam Dateजुलाई-अगस्त 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार कर्मचारी आयोग की स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित आयु सीमा के मापदंडों को पूरा करने की आवश्यकता होगी:-

  • आवेदन जमा करने हेतु उम्मीदवार की आयु स्टेनोग्राफर ग्रेड सी हेतु 18 साल से लेकर 30 साल तक होनी चाहिए।
  • जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पदों हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27 साल तक होनी आवश्यक है।
  • लेकिन आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
  • जो भी उम्मीदवार आवेदन जमा करेंगे इनकी आयु की गिनती 1 अगस्त साल 2026 को आधार मानकर पूरी की जाएगी।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन जमा करते समय आप सबको शुल्क का भुगतान भी करना होगा और इसका सारा विवरण हम निम्नलिखित बता रहे हैं:-

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।
  • वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क में पूरी तरह से राहत दी गई है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के तहत परीक्षा पैटर्न

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले समस्त उम्मीदवारों को नौकरी प्राप्त करने के लिए परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस प्रकार से कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इस भर्ती हेतु परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार से रखा गया है:-

  • अभ्यर्थियों को सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय पर आधारित 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय तरह के प्रश्न हल करने के लिए आएंगे।
  • अगर उम्मीदवार किसी सवाल का गलत जवाब देंगे तो हर गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटा जाएगा।
  • कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 30%, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को 25% एवं अन्य आरक्षित वर्गों को न्यूनतम 20% अंक लाने पड़ेंगे।
  • लिखित परीक्षा में जितने भी अभ्यर्थी पास हो जाएंगे फिर इन सबका स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
  • इस प्रकार से स्किल टेस्ट में चुने गए सब अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
  • तो इन सभी चरणों के अंतर्गत एसएससी स्टेनोग्राफर के खाली पदों को भरा जाएगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी को एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती हेतु आवेदन जमा करने के लिए जो चरण अपनाने चाहिएं इनके बारे में हम निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं:-

  • एसएससी स्टेनोग्राफर के आवेदन के लिए सर्वप्रथम आपको कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट https://www.ssc.gov.in/ पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको भर्ती से सम्बंधित लिंक ढूंढ़कर अप्लाई करना है।
  • आगे आपको फिर प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब जो भी जानकारी आवेदन पत्र में आपसे पूछी गई है आपको इसे पूरा कर लेना है।
  • स्टेनोग्राफर भर्ती के फॉर्म को भरने के बाद फिर आपको सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने हस्ताक्षर और अपना वर्तमान समय का पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड करना है।
  • अब आवेदन शुल्क को जमा करके आपको अपना एसएससी स्टेनोग्राफर रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर देना है।

FAQs

मैं एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए अपना आवेदन कौन सी तारीख तक जमा कर सकता हूं?

आप एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए अपना आवेदन 15 मई तक जमा कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता कितनी रखी है?

कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती हेतु शिक्षा योग्यता 12वीं कक्षा पास रखी है।

मुझे अपना एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती आवेदन पत्र कहां जमा करना चाहिए?

आपको एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के आवेदन पत्र को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा करना चाहिए।

Leave a Comment