यूजीसी नेट जून 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया अब आरंभ हो चुकी है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने की तैयारी कर रहे हैं वे सब अब अपना फॉर्म भर सकते हैं।
इसके लिए आप सभी उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन फॉर्म नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 29 अप्रैल से प्रारंभ है और आप सभी 20 मई तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
अगर आपको यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के बारे में सारी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़ना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म
अगर आपको देश के किसी कॉलेज या फिर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है या जूनियर रिसर्च फैलोशिप को हासिल करना है तो ऐसे में आपको यूजीसी नेट का एग्जाम पास करना होता है। इस प्रकार से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा इस वर्ष यूजीसी नेट की परीक्षा जून के महीने में ली जाएगी।
तो 22 जून से लेकर 30 जून तक के बीच में उम्मीदवारों हेतु यूजीसी नेट की परीक्षा को एनटीए के द्वारा लिया जाएगा। इसलिए जो भी उम्मीदवार अपना पंजीकरण पूरा करना चाहते हैं तो इन सबको 30 मई तक फॉर्म भरना होगा। सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन फॉर्म नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से जमा कर सकते हैं।
UGC NET Application Form June 2026 Overview
| प्राधिकरण | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा का नाम | UGC NET |
| लेख का नाम | UGC NET June 2026 Application Form |
| परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
| वर्ष | 2026 |
| पात्रता | पोस्ट ग्रेजुएशन |
| पंजीकरण तिथियां | 29 अप्रैल से 20 मई 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ugcnet.nta.nic.in/ |
यूजीसी नेट जून परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें
यूजीसी नेट जून की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया है। इसलिए उम्मीदवार अपना आवेदन 20 मई तक ऑनलाइन तरीके से जमा कर सकते हैं। इस परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क को जमा करने के लिए आखिरी तारीख 20 मई रखी गई है।
अगर आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार करना है तो इसके लिए 22 मई से लेकर 24 मई तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद फिर सभी परीक्षार्थियों हेतु एनटीए की तरफ से एग्जाम सिटी स्लिप को 10 जून को जारी किया जाएगा।
इस प्रकार से फिर आगे यूजीसी नेट की परीक्षा हेतु 15 जून वाले दिन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। तो इसके बाद फिर सभी अभ्यर्थियों को 22 जून से लेकर 30 जून तक यूजीसी नेट एग्जाम में उपस्थित होना होगा।
यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता
यूजीसी नेट जून एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों के लिए जो शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है इसके बारे में जानकारी हम निम्नलिखित दे रहे हैं-
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो।
- स्नातकोत्तर में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी के 55% अंक आने चाहिएं।
- जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के स्नातकोत्तर में 50% अंक होने जरूरी हैं।
- जो विद्यार्थी वर्तमान समय में स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में हैं वे भी अपना आवेदन दे सकते हैं लेकिन बाद में इन्हें अपनी डिग्री उपलब्ध करानी होगी।
यूजीसी नेट जून परीक्षा फॉर्म के तहत आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट जून एप्लीकेशन फॉर्म को अगर आप भरना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान भी कुछ इस तरह से जमा करना होगा –
- सामान्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 1150 रुपए का शुल्क जमा करना पड़ेगा।
- ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए का शुल्क यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जमा करना होगा।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 325 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
आप में से जो भी उम्मीदवार यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म को भरना चाहते हैं तो इन सबको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आपको यूजीसी नेट की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अब होम पेज पर आपको यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन वाला लिंक मिलेगा आपको इसको दबाना होगा।

- यहां अब आपको पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करके लॉगिन विवरण को प्राप्त कर लेना है।

- फिर इसके बाद आपको यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में सभी पूछे गए विवरण को भर देना है।

- आगे आपको अपना पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद अन्य सभी दस्तावेज आपको जमा करके आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
- अंत में आपको अपना यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
FAQs
यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को कब से कब तक भरा जा सकता है?
यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को 29 अप्रैल से लेकर 20 मई तक भरा जा सकता है।
यूजीसी नेट फॉर्म को भरने के लिए कितनी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए?
यूजीसी नेट फॉर्म को हेतु अनिवार्य है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन कब होगा?
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून तक होगा।
