UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होमगार्ड आंसर की यहाँ से चेक करें

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों हेतु अब शीघ्र ही आंसर की को जारी किया जाएगा। इस तरह से सभी उम्मीदवार उत्तर कुंजी को यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट के माध्यम से फिर चेक कर पाएंगे।

तो सभी परीक्षार्थियों के दिल में इस समय यही सवाल है कि कौन सी तारीख तक यूपी होमगार्ड आंसर की को जारी किया जा सकता है। दरअसल उत्तर कुंजी के जरिए से ही परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर पाते हैं।

तो अगर आप भी इसी इंतजार में है कि कब तक यूपी होमगार्ड आंसर की को घोषित किया जाएगा तो इसमें आज हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज आपको हम इस लेख में यह पूरी जानकारी बताएंगे कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी को आप कैसे चेक कर सकेंगे।

यूपी होमगार्ड आंसर की 2026

यूपी होमगार्ड आंसर की को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा अब कुछ ही दिनों में घोषित किया जा सकता है। इस तरह से अप्रैल के महीने में आयोजित इस परीक्षा की उत्तर सूची को मई के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है।

लेकिन यह केवल विशेषज्ञों का अनुमान है क्योंकि यूपीपीबीपीबी की तरफ से फिलहाल इस समय यह सूचना नहीं दी गई है कि कब यूपी होमगार्ड आंसर की को सार्वजनिक किया जाएगा। इसलिए यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को चाहिए कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर ताजा जानकारी को चेक करते रहें।

Home Guard Answer Key 2026 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
भर्ती का नामयूपी होमगार्ड भर्ती
लेख का नामUP Home Guard Answer Key
राज्य उत्तर प्रदेश
कुल पद41424
परीक्षा तिथि25, 26 और 27 अप्रैल 2026
उत्तर कुंजी जारीमई 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)
लॉगिन क्रेडेंशियलपंजीकरण संख्या और जन्म तिथि
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in/

यूपी होमगार्ड भर्ती की जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य में यूपी होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न कराया जा रहा है। इस तरह से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा योग्य अभ्यर्थियों को इस भर्ती के तहत 41424 पदों पर नौकरी मिलेगी।

लेकिन केवल वही अभ्यर्थी यूपी होमगार्ड के पद पर नौकरी हासिल कर सकेंगे जो इस भर्ती की परीक्षा में सफलता हासिल कर लेंगे। ‌इस प्रकार से यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल वाले दिन उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न केंद्रों में ली जा चुकी है।

तो इसलिए अब परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड आंसर की के जारी होने का इंतजार है। दरअसल इसे चेक करके अभ्यर्थी इस बात का अंदाजा लगा पाते हैं कि वे अगले चरण के लिए चुने गए हैं या फिर नहीं।

यूपी होमगार्ड आंसर-की कब होगी जारी

जैसा कि हमने आपको बताया कि यूपी होमगार्ड आंसर की को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से मई के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। पर उत्तर कुंजी कौन सी तारीख को घोषित होगी इसके बारे में अभी कोई सूचना सामने नहीं आई है। परंतु शीघ्र ही इस बारे में जानकारी बोर्ड के द्वारा साझा की जा सकती है।

तो जब आंसर की जारी हो जाएगी तो इसके बाद आप सभी इसे यूपीपीबीपीपी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। इस तरह से यूपी होमगार्ड आंसर की के साथ-साथ आप सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट को भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यूपी होमगार्ड आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

यूपी होमगार्ड आंसर की को आप सब डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को ऑनलाइन दोहरा सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सीधा होम पेज पर जाकर यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 वाला लिंक ढूंढना होगा।
  • जब आपको यह लिंक मिल जाए तो आपको इस पर क्लिक करके अपना लॉगिन विवरण पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि को लिखना होगा।
  • इस तरह से जब आप लॉगिन हो जाएंगे तो आपके सामने यूपी होमगार्ड आंसर की का पीडीएफ आ जाएगा।
  • यहां अब आप इसे डाउनलोड करके अपने संभावित अंकों के बारे में अनुमान लगा सकते हैं।

यूपी होमगार्ड आंसर की के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने हेतु मिलेगी सुविधा

जब यूपी होमगार्ड भर्ती की आंसर की को सार्वजनिक कर दिया जाएगा तो इसके बाद इसके खिलाफ उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे। तो अगर आपको किसी प्रश्न या फिर उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज करनी है तो आप तय की गई समय सीमा के अंदर अपनी आपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज कर पाएंगे।

इसके बाद बोर्ड की तरफ से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। फिर अंत में अंतिम आंसर की घोषणा की जाएगी। ध्यान रहे कि अंतिम आंसर की जारी होने के बाद कोई भी उम्मीदवार इसके विरुद्ध आपत्ति नहीं कर पाएगा।

FAQs

यूपी होमगार्ड आंसर की कौन सी तारीख तक आ सकती है?

यूपी होमगार्ड आंसर की मई के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है लेकिन अभी बोर्ड की तरफ से किसी तारीख की सूचना नहीं दी गई है।

मैं यूपी होमगार्ड आंसर की को कैसे डाउनलोड कर पाऊंगा?

आप यूपी होमगार्ड आंसर की को घर बैठे यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

यूपी होमगार्ड भर्ती की उत्तर कुंजी को कौन जारी करेगा?

यूपी होमगार्ड भर्ती की उत्तर कुंजी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जारी किया जाएगा।

Leave a Comment