UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस भर्ती 12वी पास के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ चुकी है और खबर यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो की सहायक परिचालक के रिक्त पदों को लेकर है वही आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी गई है जिसके चलते वर्तमान समय में आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सभी उम्मीदवारो को ही आवेदन करने को लेकर मौका दिया गया है और आवेदन के लिए आखिरी तारीख 2 जनवरी 2026 की निर्धारित की गई है तो जल्द से जल्द जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह सभी इस भर्ती के लिए आवेदन करें। आवेदन करने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार को योग्यता जरूर चेक करनी है और पूरी जानकारी के साथ ही आवेदन करना है।

यूपी पुलिस भर्ती 2025

उत्तरप्रदेश राज्य के अंतर्गत वर्तमान समय में अलग-अलग भर्तियों का आयोजन करके राज्य में मौजूदा रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है और इसी बीच सहायक परिचालक के 44 रिक्त पद देखने को मिले हैं जिन पर भी उम्मीदवारों का चयन करने के लिए संपूर्ण जानकारी सहित भर्ती निकाली गई है और जानकारी को हासिल करके लगातार उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयन प्रक्रिया आवेदन शुल्क तथा आवेदन करने की प्रक्रिया यह संपूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से जारी की जा चुकी है। और सभी के लिए सार्वजनिक कर दी गई है ताकि सभी तक जानकारी पहुंच सके। यह पूरी जानकारी जानने के लिए आज का पूरा लेख पढ़ाना होगा साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी अवश्य डाउनलोड करें ताकि आधिकारिक रूप से भी जानकारी हासिल हो जाए।

UP Police Vacancy 2025 Overview

विभाग का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
भर्ती का नामयूपी पुलिस भर्ती 2025
पद का नामसहायक परिचालक
कुल पद44
नौकरी का स्थान उत्तर प्रदेश
शैक्षणिक योग्यता12वी पास
आयु सीमा18 वर्ष से 22
आवेदन प्रारम्भ 03 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि2 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppbpb.gov.in/

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी और उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के चलते ही अधिकतम आयु में छूट भी दी जाएगी और छूट का लाभ लेकर भी उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता केवल 12वीं कक्षा पास की रखी गई है लेकिन उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से ही पास की हुई होनी चाहिए और 12वीं कक्षा में उम्मीदवारों ने फिजिक्स,गणित विषय ही लिया हुआ होना चाहिए।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदनशुल्क का भुगतान भी करना पड़ रहा है क्योंकि आवेदन शुल्क तय किया गया है और यह आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 500 रूपये का रखा गया है वही एससी एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 400 रूपये का है तो प्रत्येक उम्मीदवार को ऑनलाइन किसी भी माध्यम से इस आवेदन शुल्क को जमा जरूर करना है।

यूपी पुलिस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

सहायक परिचालक पद की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के माध्यम से होगा जिसमें लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट तथा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा जो उम्मीदवार इन सभी चरणों तक सफल हो जाएंगे उन सभी को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करके उम्मीदवारों का फाइनल चयन कर लिया जाएगा।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करके आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और भर्ती का चयन करके ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भर्ती का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा तो एक के बाद एक पूरी जानकारी फॉर्म में दर्ज करें।
  • जरूरी ऑप्शन पर क्लिक करके दस्तावेज भी अपलोड करें साथ ही संबंधित ऑप्शन पर टिक मार्क करें और फॉर्म को कंप्लीट करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान वर्ग के अनुसार करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

FAQs

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन हेतु आखिरी तारीख क्या है?

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन हेतु आखिरी तारीख 2 जनवरी 2026 की निर्धारित की गई है।

12वीं पास उम्मीदवार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं?

12वीं पास उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या रखी गई है?

इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी गई है।

Leave a Comment