छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार के द्वारा विद्यार्थियों के लिए युवा सूचना क्रांति योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत उन सब छात्रों को लाभ मिलता है जो राज्य के सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेजों या फिर विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं।
तो युवा सूचना क्रांति योजना के जरिए से छात्रों को बिल्कुल मुफ्त में टैबलेट या फिर लैपटॉप प्रदान किया जाता है। इस तरह से साल 2013 में आरंभ की गई यह योजना उन सभी छात्रों के लिए बेहद लाभदायक है जो इंजीनियरिंग, मेडिकल, विज्ञान, वाणिज्य, कला इत्यादि की पढ़ाई कर रहे हैं।
अगर आपको युवा सूचना क्रांति योजना से संबंधित जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पढ़ सकते हैं। आज आपको हम बताएंगे कि विद्यार्थियों के लिए यह योजना कैसे लाभदायक है और कैसे इन्हें इसका फायदा मिल सकता है। साथ में आपको हम इस योजना से संबंधित अन्य उपयोगी जानकारी भी देंगे जो आपके काफी काम आ सकती है।
युवा सूचना क्रांति योजना 2026
टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़ के द्वारा युवा सूचना क्रांति योजना को साल 2013 में शुरू किया गया था। इस तरह से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एंड बायोटिक प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा इस योजना को संचालित किया जा रहा है।
योजना के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्षों के विद्यार्थियों को लाभार्थी बनाया जाता है। इस तरह से इन सभी छात्रों को फ्री लैपटॉप और फ्री टेबलेट प्रदान किए जाते हैं। युवा सूचना क्रांति योजना का फायदा लेने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होती है। दरअसल पात्रता रखने वाले छात्रों के लिए यह काम इनके शिक्षा संस्थानों के द्वारा पूरा किया जाता है।
Chhattisgarh Yuva Suchna Kranti Yojana 2026 Overview
| विभाग का नाम | टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट |
| योजना का नाम | युवा सूचना क्रांति योजना |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| योजना की शुरुआत | साल 2013 |
| लाभ | तकनीकी शिक्षा प्रदान करना |
| अतिरिक्त लाभ | फ्री लैपटॉप और लबलेट |
| पात्रता | जो स्नातक या फिर स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में हैं |
| लैपटॉप वितरण | इंजीनियरिंग और मेडिकल |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://slcm.cgstate.gov.in/ |
युवा सूचना क्रांति योजना के फायदे
युवा सूचना क्रांति योजना के माध्यम से छात्रों को जो फायदे मिल सकते हैं इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-
- जो छात्र छत्तीसगढ़ के मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग, मेडिकल या फिर किसी तकनीकी शिक्षा संस्थान के अंतिम वर्ष में हैं इन सबको लैपटॉप दिया जाता है।
- वहीं आर्ट्स, कॉमर्स, विज्ञान विषय से स्नातक या फिर स्नातकोत्तर की शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को टैबलेट का लाभ दिया जाता है।
- योजना के जरिए से हर विद्यार्थी को एक टैबलेट या फिर लैपटॉप दिया जाता है ताकि वे अपनी पढ़ाई आसानी के साथ पूरी कर सकें।
- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा हर वर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को योजना का फायदा दिया जाता है।
युवा सूचना क्रांति योजना के लिए पात्रता मानदंड
युवा सूचना क्रांति योजना का फायदा आपको तभी मिल सकता है जब आप निम्नलिखित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा कर पाएंगें:-
- विद्यार्थी छत्तीसगढ़ के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से पढ़ रहा हो।
- जो छात्र छत्तीसगढ़ के रहने वाले मूल निवासी हैं वही लाभ ले सकते हैं।
- केवल वही विद्यार्थी योजना के तहत फायदा उठा सकते हैं जो स्नातक या फिर स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में हैं।
- लैपटॉप प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी किसी मेडिकल, इंजीनियरिंग या फिर तकनीकी संस्थान में पढ़ रहा हो।
- जो निजी संस्थान छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के तहत आते हैं इनमें पढ़ने वाले छात्रों को भी फायदा मिल सकता है।
युवा सूचना क्रांति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में आरंभ की गई युवा सूचना क्रांति योजना के तहत विद्यार्थियों को स्वयं कोई भी दस्तावेज जमा करने नहीं होते हैं। दरअसल विद्यार्थियों के शिक्षा संस्थान अथवा कॉलेज की तरफ से दस्तावेजों से संबंधित सारे कार्य पूरे किए जाते हैं।
इस प्रकार के शिक्षा संस्थानों के पास छात्रों के जो रिकॉर्ड होते हैं इन्हें आमतौर पर विभाग के पास भेजा जाता है। तो रिकॉर्ड में छात्रों की सूची, अंतिम साल के छात्रों का डाटा और संस्थान के प्रशासन की तरफ से शामिल की गई बोनाफाइड जैसी जानकारी होती है।
युवा सूचना क्रांति योजना के तहत लैपटॉप और टेबलेट वितरण प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा युवा सूचना क्रांति योजना के अंतर्गत जो टैबलेट और लैपटॉप विद्यार्थियों में वितरित किए जाते हैं इसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से रहती है:-
- सर्वप्रथम विद्यार्थियों के कॉलेजों या फिर शिक्षा संस्थानों के द्वारा उन सभी पात्र छात्रों की लिस्ट बनाई जाती है जो अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं।

- यह कार्य पूरी तरह से आंतरिक रूप से शिक्षा संस्थान के द्वारा पूरा किया जाता है।
- इसके बाद फिर शिक्षा संस्थान तैयार की गई छात्रों की लिस्ट को डिपार्मेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन और डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजूकेशन को भेज देता है।

- आगे फिर संबंधित विभाग छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एंड बायोटिक प्रमोशन सोसाइटी के साथ समन्वय करता है।

- तो छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एंड बायोटिक प्रमोशन सोसाइटी की तरफ से संबंधित शैक्षणिक सत्र के लिए पहले ही उपकरणों को खरीद लिया जाता है।
- आगे फिर सभी विभागों को लैपटॉप और टेबलेट भेजे जाते हैं जिससे कि चुने गए विद्यार्थियों को उपकरण प्रदान किए जा सकें।
- इसके बाद फिर विद्यार्थियों के कॉलेज या फिर शिक्षा संस्थान के द्वारा लाभार्थी छात्रों के बीच में टैबलेट और लैपटॉप वितरित कर दिए जाते हैं।
FAQs
युवा सूचना क्रांति योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे जमा करना होता है?
इस योजना का फायदा लेने के लिए किसी भी छात्र को आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि इनके कॉलेज अथवा शिक्षा संस्थान के द्वारा यह कार्य किया जाता है।
योजना के जरिए से किन छात्रों को लैपटॉप मिलता है?
जो विद्यार्थी मेडिकल, इंजीनियरिंग या फिर किसी तकनीकी शिक्षा संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं तो इन सबको फ्री में लैपटॉप मिलता है।
क्या कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र लाभ ले सकते हैं?
जी नहीं इस योजना के तहत केवल वही छात्र लाभ ले सकते हैं जो स्नातक या फिर स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में हैं।
